scorecardresearch
 

'मेरे भाई...' कहकर रवि किशन ने लगाया गले, फूट-फूटकर रो पड़े अरमान खेरा, तोहफे में दे दी गोल्ड ईयररिंग्स

'अलायंस' शो से रवि किशन के बाहर होने पर इमोशनल माहौल बन गया. बेटी रीवा के साथ-साथ अरमान खेरा भी अपने आंसू नहीं रोक पाए. अरमान ने रवि किशन को अपने गोल्ड ईयररिंग्स गिफ्ट किए, जबकि रवि ने उन्हें जिंदगी की खास सलाह दी. जानिए कौन हैं अरमान खेरा.

Advertisement
X
अरमान खेरा कौन हैं? (Photo: Screengrab)
अरमान खेरा कौन हैं? (Photo: Screengrab)

भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ बॉलीविड के भी दिग्गज एक्टर रवि किशन अपनी मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वो प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो अलायंस से लाइमलाइट बटोर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने अपने पॉलिटिकल कमिटमेंट्स का हवाला देते हुए इस शो से रुख्सती ले ली है. रवि ने शो पर इतना खुशनुमा माहौल बनाया हुआ था कि सब उनसे अटैच्ड हो गए थे. एक्टर के जाने से सभी गमगीन हो गए और बेटी रीवा संग कई कंटेस्टेंट्स रो भी पड़े. 

रवि के जाने पर रो पड़े अरमान

बेटी तो पिता रवि के एग्जिट लेने पर फूट फूट कर रोईं, लेकिन अरमान खेरा के भी आंसू छलक पड़े. वो अकेले में एक कोने में बैठे रोते दिखे. रवि ने भी ये नोटिस किया और उन्हें प्यार से बुलाया. रवि के बुलाने पर अरमान अपने आंसू पोंछते हुए आए और उनसे मिले. रवि ने मेरे भाई कहते हुए उन्हें गले लगाया और सलाह देते हुए कहा कि- ऐ अरमांडो डरना नहीं, लोग कहते हैं तुम टास्क से पहले थोड़ा डर जाते हो. डरना नहीं, तुम बहुत अच्छा खेलते हो. 

अरमान रवि के जाने से दुखी होते हैं और उन्हें तोहफे में अपने गोल्ड इयररिंग्स गिफ्ट कर देते हैं, वो उन्हें अपने हाथों से रवि को पहनाते हैं. जाते-जाते रवि कहते हैं- कुछ बनके आना. अंजान नहीं रहना है. सभी उन्हें बाय कहते हैं. रवि और अरमान का ये ब्रदरहुड सभी को बेहद पसंद आ रहा है. उनकी रील खूब वायरल हो रही है.

Advertisement

इसी के साथ फैंस ये भी जानने को बेकरार हैं कि आखिर अरमान कौन हैं, जिनके साथ रवि किशन का महज एक हफ्ते में ही इतना अच्छा रिश्ता बन गया. आइये आपको बताते हैं.

कौन हैं अरमान खेरा?

रियलिटी शो 'अलायंस' में इन दिनों जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें अरमान खेरा भी शामिल हैं. अपनी स्मार्ट पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और चार्मिंग अंदाज से अरमान ने कम समय में ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सोशल मीडिया पर भी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये नया चेहरा कौन है.

अरमान खेरा पेशे से मॉडल, एक्टर और म्यूजिक आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. कई बड़े ब्रांड्स के लिए फोटोशूट और विज्ञापनों में नजर आ चुके अरमान अपनी फिटनेस और स्टाइलिश लुक की वजह से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

अरमान ने कल्कि 2898 एडी, बैड्स ऑफ बॉलीवुड और सिटाडेल: हनी बनी में भी काम किया है. इसके अलावा वो अपने कई गाने भी रिलीज कर चुके हैं. उन्होंने फिल्म तैश के लिए भी गाने लिखे थे. 

अब 'अलायंस' शो में एंट्री के बाद अरमान का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है. यहां वह सिर्फ अपने लुक्स ही नहीं, बल्कि अपनी समझदारी, गेम प्लान और रिश्तों को संभालने के अंदाज से भी लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं लोगों को ये भी लग रहा है कि रवि किशन के जाने के बाद अब शो का क्या होगा. क्योंकि एंटरटेनमेंट फैक्टर उन्हीं की बदौलत देखने को मिलता था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement