फेमस यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया इस समय प्यार में डूबे हुए हैं. रणवीर ने अप्रैल 2026 में गर्लफ्रेंड जूही भट्ट संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. तब से रणवीर अक्सर लेडी लव संग पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी लव लाइफ से रूबरू करा रहे हैं. अब उन्होंने जूही संग व्लॉग शेयर किया है.
गर्लफ्रेंड संग रणवीर का रोमांस
रणवीर ने इंस्टाग्राम के बाद अब अपने यूट्यूब व्लॉग में भी अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट को इंट्रोड्यूस कर दिया है. लेटेस्ट व्लॉग में वो गर्लफ्रेंड संग मासाई मारा के जंगलों में रोमांटिक टाइम स्पेंड करते दिखे. दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है. वो एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे.
रणवीर ने व्लॉग में अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर अब उन्होंने अपनी जिंदगी के इस पहलू को फैंस के साथ शेयर करने का फैसला क्यों लिया. अपने व्लॉग में कैमरे पर पहली बार जूही को इंट्रोड्यूस कराते हुए रणवीर बोले- बियरबाइसेप्स के 10 साल के सफर के बाद मैंने सोचा कि इस मोड़ पर आकर आखिरकार मुझे मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर आप लोगों के साथ पूरी तरह से पब्लिक और ओपन हो जाना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा- पहली बार मैं इस चैनल पर किसी को इंट्रोड्यूस कर रहा हूं. तो दोस्तों, जूही से मिलिए और जूही के साथ थोड़े काइंड रहिए, प्यार से पेश आइए, जो भी गालियां देनी हैं ना, मुझे दे दो.
कौन हैं रणवीर की गर्लफ्रेंड जूही?
रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट मुंबई बेस्ड मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर हैं. वो फेमस कंटेंट क्रिएटर भी हैं. वो लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं. जूही वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. वहीं, दूसरी ओर रणवीर इलाहाबादिया भी सोशल मीडिया की दुनिया का बड़ा नाम हैं. उनके पॉडकास्ट काफी पॉपुलर हैं. वो कई बड़े सेलेब्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. सोशल मीडिया से उनकी तगड़ी कमाई होती है.