scorecardresearch
 

19 की उम्र में घर से भागकर की शादी, पति की हुई मौत, दर्द में तड़पी साउथ सुपरस्टार की बहन, दूसरी शादी का भी हुआ दर्दनाक अंत

राम चरण की बहन श्रीजा ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों को सामना किया है. उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन दोनों बार उनका रिश्ता टूट गया. अब उन्होंने सेल्फ हीलिंग पर बात की और बताया कि कैैसे वो दर्द से बाहर निकलीं.

Advertisement
X
राम चरण की बहन का छलका दर्द
राम चरण की बहन का छलका दर्द

साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहन और और चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल देखी है. श्रीजा ने अब अपने मेंटल हेल्थ स्ट्रगल्स को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने खुद को संभाला और विक्टिम मोड से बाहर निकलने का फैसला किया. 

राम चरण की बहन ने झेली मुश्किलें

श्रीजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि 15 महीने के एक 'सेल्फ-डेवलपमेंट ग्रुप' ने उन्हें लाचारी के एहसास से बाहर निकलकर खुद को मजबूत बनाने में मदद की.

वीडियो में श्रीजा ने उस भावनात्मक उथल-पुथल के बारे में बताया, जिसका उन्होंने सामना किया है. उन्होंने कहा- मैं एक कशमकश में फंसी हुई थी. मुझे लग रहा था कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है. मुझे इतना दर्द क्यों सहना पड़ रहा है? मुश्किलें एक के बाद एक क्यों आ रही हैं? मैंने ऐसा क्या किया है, जो मुझे यह सब भुगतना पड़ रहा है? श्रीजा को फिर एहसास हुआ कि जिंदगी संवारने और बदलने की ताकत उनके खुद के पास है. 

Advertisement

श्रीजा ने आगे कहा कि एक समय पर उनकी पहचान उनके दर्दनाक अतीत से बन गई थी. वो बोलीं- जिंदगी में ज्यादातर वक्त मैंने खुद को अपने दर्द, अपने अतीत और अपनी कठिनाइयों से जोड़कर देखा.  मेरे लिए मेरी पहचान उन सभी चीजों से बनी थी, जो मेरी जिंदगी में गलत हुई थीं. लेकिन अब मैं उससे आगे बढ़कर देखना शुरू कर रही हूं. हां, मेरा दर्द अभी भी मेरे अंदर मौजूद है, लेकिन मैं सिर्फ वही नहीं हूं. एक इंसान में और भी बहुत कुछ होता है और उन पहलुओं को खोजना मेरे लिए इस सफर के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक रहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sreeja (@sreejakonidela)

घर से भागकर रचाई थी शादी

बता दें कि श्रीजा की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों और आलोचनाओं से भरी रही. साल 2007 में वो 19 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज के साथ घर से भाग गई थीं. उन्होंने फिर हैदराबाद के एक आर्य समाज मंदिर में बॉयफ्रेंड संग गुपचुप शादी कर ली थी. उनका यह रिश्ता मीडिया की सुर्खियों में आ गया था, क्योंकि वो 'कोनिडेला परिवार' से ताल्लुक रखती हैं. 

शादी के एक साल बाद 2008 में कपल ने एक बेटी का वेलकम किया. हालांकि, फिर उनकी शादी में मुश्किलें आने लगीं और 2011 तक, श्रीजा ने शिरीष और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया. साल 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. शिरिष ने इसके बाद राजनीति में कदम रखा और बाद में दूसरी शादी कर ली. साल 2019 में, हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया.

Advertisement

दूसरी शादी भी नहीं चली
अलग होने के बाद श्रीजा ने 2016 को कल्याण देव से दूसरी शादी करके घर बसा लिया था. कल्याण देव एक मशहूर एक्टर हैं. वो श्रीजा के बचपन के दोस्त भी थे. शादी के कुछ साल बाद कपल ने बेटी का वेलकम किया. दुर्भाग्य से साल 2022 में उनके अलग होने की अफवाहें सुर्खियों में आने लगीं, जिसके बाद कल्याण ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम के जरिए अपने तलाक की पुष्टि की थी. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement