scorecardresearch
 

जब भीड़ में किसी ने रजनीकांत को पहचाना नहीं, बोले- ईगो चकनाचूर हो गया

सुपरस्टार रजनीकांत को हाल ही में एक ऐसा अनुभव हुआ, जिसने उनका ‘ईगो चकनाचूर’ कर दिया. रजनी ने बताया कि हजारों लोगों के बीच मौजूद होने के बावजूद किसी ने उन्हें नोटिस तक नहीं किया. उनका ये मजेदार और आध्यात्मिक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
जब चकनाचूर हो गया रजनीकांत का ईगो! (Photo: IMDB)
जब चकनाचूर हो गया रजनीकांत का ईगो! (Photo: IMDB)

सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स ने उनके मंदिर बनाए हैं. एक बार वो ट्रैफिक में गाड़ी से उतरकर बैठ गए थे, तो तमिलनाडु की सरकार बदल गई थी. उनकी तबीयत खराब होती है, तो हॉस्पिटल के आसपास भीड़ लगाकर लोग प्रार्थना करने लगते हैं. ऐसा आदमी, ऐसा हीरो अपने ही देश में लोगों के बीच हो और कोई आदमी फोटो-ऑटोग्राफ के लिए, गले लगने के लिए लपके नहीं, तो उसे शॉक तो लगना ही है!

ऐसा ही कुछ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हो गया. सुपरस्टार का कहना है कि इस घटना ने उनका पूरा ईगो चकनाचूर कर दिया. रजनीकांत हाल ही में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 साल और श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन पर हुए एक खास इवेंट का हिस्सा बने थे. इस इवेंट पर उन्होंने बताया कि कैसे एक घटना ने उनका पूरा नजरिया बदल दिया.

रजनीकांत ने शेयर किया जिंदगी बदल देने वाला अनुभव

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रजनीकांत अपने ट्रेडमार्क मजेदार अंदाज में अपना आध्यात्मिक अनुभव शेयर करते नजर आए. फैन्स के फेवरेट सुपरस्टार रजनी ने बताया कि वो आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के आश्रम में दो दिन रुकने का मन बनाकर आए थे, लेकिन 15 दिन के लिए रुक गए.

आश्रम में रहने के दौरान एक शाम रविशंकर ने रजनीकांत से कहा कि अगले दिन कोई शुभ अवसर है और वो अपने फॉलोअर्स को दर्शन देने के लिए जा रहे हैं. उन्हें भी साथ चलना चाहिए.

Advertisement

'मैंने कहा कि गुरुदेव, मैं साथ आऊंगा तो आपको बहुत डिस्टर्बेंस होगी. मुझे लगा कि जाहिर सी बात है, लोगों को पता चलेगा कि रजनी आया है तो लोग एक्साइटेड हो जाएंगे. ऑटोग्राफ, फोटोग्राफ यही सब शुरू हो जाएगा. मैंने वहां बहुत सारे तमिल लोग भी देखे थे. मुझे लगा कि यार क्या करूं, गुरुदेव ने कहा है तो चलना पड़ेगा. हम पहुंचे. मंच पर बाईं तरफ वो बैठे थे और दाईं तरफ मैं. दूर तक हजारों भक्त थे. मैं सच बता रहा हूं, बिल्कुल भी झूठ नहीं... एक भी आदमी ने मेरी तरफ नहीं देखा!' रजनीकांत ने कहा.

उन्होंने कहा कि फोटो-सिग्नेचर तो दूर, एक भी आदमी ने न उन्हें देखा और न उनसे बात की. 'मैं उन्हें देखकर हाथ हिला रहा था... मैंने बहुत नेताओं और उद्योगपतियों से मुलाकात की है. मगर इस घटना ने मेरा ईगो चकनाचूर कर दिया.'

रजनी ने आगे हंसते हुए बताया कि थोड़ी देर में उनके गुरुदेव ने पूछा, 'कोई डिस्टर्बेंस तो नहीं हो रही न?' तो उन्होंने अपने दिमाग की तरफ इशारा करते हुए जवाब दिया, 'इधर डिस्टर्ब हो गया!'

रजनीकांत की अगली फिल्म
सुपरस्टार रजनीकांत पिछले साल सुपरहिट फिल्म कुली में नजर आए थे. इसके बाद वो जेलर 2 और तमिल इंडस्ट्री में अपने साथी कमल हासन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे. जहां कमल हासन वाली फिल्म का शूट शुरू हो चुका है, वहीं जेलर 2 12 जून को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ कैमियो रोल में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल, बॉलीवुड आइकॉन मिथुन चक्रवर्ती और कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार भी नजर आएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement