संत प्रेमानंद महाराज और उनका आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज सुर्खियों में बना हुआ है. प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत ने विवाद खड़ा किया है. कई लोगों ने आश्रम और संत प्रेमानंद महाराज पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पूरे मथुरा, वृंदावन में टेंशन का माहौल है.
प्रेमानंद के सपोर्ट में किया पोस्ट!
इस बीच प्रेमानंद महाराज की शिष्या प्रियंका पंडित ने इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. उनकी ये पोस्ट देखकर यूजर्स का मानना है कि उन्होंने प्रेमानंद और उनके आश्रम पर उठ रहे सवालों पर रिएक्ट किया है. प्रियंका ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें महिला कथावाचक बुरे वक्त पर बात कर रही है. कोलाज में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर दिखती है.
कथावाचक कहती है- वक्त कैसा भी हो, लेकिन ये बात सच है किशोरी जी के नाम तक ले जाने वाले हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज जी थे, हैं और रहेंगे. सूर्य के आगे अगर कुछ देर के लिए बादल आ जाए तो उसका तेज कम नहीं हो जाता. बादल फिर छटेंगे. सूरज का प्रकाश वैसा ही रहेगा. सूरज वैसे ही चमकता है और वैसे ही चमकेगा.
''4 लोगों के कहने से कुछ हो नहीं जाता. किसी ने ये नहीं देखा उन्होंने सबको राध नाम जपाया. उन्होंने किसी से कोई साहना नहीं की. ये नहीं कहा कि हमें पकड़ो, उन्होंने कहा कि किशोरी जी के नाम को पकड़ो. किसी को कुछ भी कह देना आसान है, मगर सब कुछ चुपचाप सह जाना कोई मजाक नहीं.''
दूसरी पोस्ट में लिखा है- जो किसी का बुरा नहीं सोचते, उनके साथ हमेशा अच्छा खासा बुरा होता है. (अब ये मत पूछना मुझे कैसे पता)
कौन हैं प्रियंका पंडित?
प्रियंका ने एक वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया था. वो अपनी बोल्डनेस की वजह से फेमस हुई थीं. लेकिन MMS कांड के बाद प्रियंका ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी. ग्लैमर की दुनिया के दूर होकर वो भक्ति के मार्ग पर चलीं. उन्होंने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक संग सीक्रेट वेडिंग की. हाल ही में उन्होंने गुडन्यूज शेयर की. प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी अनाउंस की. अब वो वृंदावन में सिंपल लाइफ जीती हैं. कृष्ण की भक्ति में लीन रहती हैं.