scorecardresearch
 

अल्लू अर्जुन का फैन निकला वांटेड गैंगस्टर! 'पुष्पा 2' देखते हुए पुलिस ने किया अरेस्ट

'पुष्पा 2' के एक नाईट शो के बीच पुलिस सिनेमा हॉल में घुसी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो मर्डर और ड्रग केस में वांटेड था. ये व्यक्ति 10 महीनों से पुलिस से बचता फिर रहा था लेकिन आखिरकार अल्लू अर्जुन की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म देखने के चक्कर में पकड़ा गया.

Advertisement
X
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन

नागपुर, महाराष्ट्र में कुछ फिल्म लवर्स 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन का एक्शन देखने थिएटर पहुंचे. मगर उन्हें ऐसा लाइव एक्शन देखने को मिला जिसकी उम्मीद उन्हें दूर-दूर तक नहीं रही होगी! 'पुष्पा 2' के एक नाईट शो के बीच पुलिस सिनेमा हॉल में घुसी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो मर्डर और ड्रग केस में वांटेड था. ये व्यक्ति 10 महीनों से पुलिस से बचता फिर रहा था लेकिन आखिरकार अल्लू अर्जुन की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म देखने के चक्कर में पकड़ा गया. 

'पुष्पा 2' देखने के चक्कर में पकड़ा गया गैंगस्टर
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाचपावली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेशरम को तब  पकड़ा गया, जब पुलिस को अल्लू अर्जुन की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में उसकी दिलचस्पी के बारे में पता चला. 

मेशरम के खिलाफ 27 केस दर्ज हैं, जिसमें दो मर्डर और ड्रग ट्रैफकिंग से जुड़े हैं. उसे हिंसक रवैये के लिए जाना जाता है और वो पहले पुलिस पर अटैक भी कर चुका है. साइबर सर्विलांस और उसकी SUV कार की मूवमेंट ट्रैकिंग के जरिए प्रशासन लगातार उसके पीछे लगा हुआ था. 

पुलिस पहुंची तो क्लाइमेक्स में खोया था 
गुरुवार को गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस ने सिनेमा हॉल के बाहर उसकी कार के टायर पंचर कर दिए ताकि वो भाग ना सके. 'पुष्पा 2' के क्लाइमेक्स के दौरान जब पुलिस सिनेमा हॉल में घुसी, तो मेशरम फिल्म में खोया हुआ था. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे घेर लिया और बड़ी तेजी के साथ उसे अरेस्ट कर लिया जिससे उसे बचाव का मौका ही नहीं मिला. मेशरम को फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है और जल्द ही उसे नासिक जेल में भेज दिया जाएगा. 

Advertisement

'पुष्पा 2' की बात करें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. थिएटर्स में पहुंचने के 20 दिन के अंदर ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म का हिंदी वर्जन, हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुका है. अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' उस लीग की फिल्म बन चुकी है, जिसमें 'बाह्बली 2' और 'दंगल' जैसी फिल्में हैं. मेकर्स ने इसका सीक्वल 'पुष्पा 3' भी अनाउंस कर दिया है.  

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement