scorecardresearch
 

'बैटलग्राउंड' में TV की नागिन पर टिकी शादीशुदा खेसारी लाल यादव की नजरें, फ्लॉन्ट की बॉडी, दिया दिल!

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में मेंटर बनकर एंट्री ली है. प्रियंका चाहर चौधरी संग उनकी केमिस्ट्री, फ्लर्टिंग और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वो एक्ट्रेस को रिझाने के लिए कभी शर्ट उतारकर बॉडी फ्लॉन्ट करते हैं तो कभी शायरी कहते दिखते हैं.

Advertisement
X
प्रियंका पर फिदा शादीशुदा खेसारी (Photo: Screengrab)
प्रियंका पर फिदा शादीशुदा खेसारी (Photo: Screengrab)

भोजपुरी सिनेमा और इसके आर्टिस्ट तेजी से अपने पैर पसार रहे हैं. अब ओटीटी की दुनिया में भी एक्टर्स ने बाजी मारनी शुरू कर दी है. पावर स्टार पवन सिंह के बाद सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी एक रिएलिटी शो का हिस्सा बन गए हैं. और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. खेसारी बैटलग्राउंड सीजन 2 में मेंटर के तौर शामिल हुए हैं, जहां उनकी दूसरी मेंटर प्रियंका चाहर चौधरी संग केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है. 

'नागिन' संग खेसारी ने किया फ्लर्ट!

खेसारी-प्रियंका की जुगलबंदी लाजवाब लग रही है और फैंस को खूब पसंद आ रही है. एक प्रोमो में दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते दिखे. खेसारी ने जहां प्रियंका की तारीफ में शायरी पढ़ी और उनकी खूबसूरती पर फिदा नजर आए, वहीं एक्ट्रेस भी उनपर दिल हार बैठीं. दोनों साथ में भोजुपरी गानों की धुन पर कमर मटकाते हुए भी नजर आए. 

एक और प्रोमो में खेसारी कहते हैं- इनकी तो बात ही निराली है, हंसी तो ये पहले लेकर गईं अभी सिर्फ उम्मीद बाकी है. मर तो हम पहले ही गए थे इनपर, अब सिर्फ शरीर बाकी है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @battleground.2.0

खेसारी शो पर सभी को भारतीय संस्कार भी सिखाते नजर आए. बैटलग्राउंड 2 के प्ले एरिया का दरवाजा खोलने से पहले आरती उतारने और नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश करने की परंपरा सिखाते हुए उन्होंने एक और मेंटर यू्ट्यूबर अभिषेक मल्हान की चुटकी भी ले डाली. 

Advertisement

दिलफेंक आशिक बने खेसारी

खेसारी शो पर अपनी फिट बॉडी भी फ्लॉन्ट करते दिखे. टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी को इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने तुरंत टी-शर्ट उतारी और अपने डोले और कट्स दिखाते हुए कई पोज दिए. खेसारी प्रियंका संग नॉटी भी होते दिखे. एक गेम सेगमेंट के दौरान वो लगातार एक्ट्रेस की तरफ ही देखते रहे. 

जब प्रियंका ने कहा- एक राउंड होगा जहां कंटेस्टेंट्स को बताना होगा कि वो किसको किसको किल या किसके साथ हुक-अप करना चाहेंगे. तो खेसारी तुरंत प्रियंका की ओर मुंह करके बैठ गए. एक्ट्रेस ने कहा- अरे खेसारी जी उधर है आपकी टीम. तो वो कहते हैं- पहले भगवान मेरा सुन ले. हम चाहते हैं पहले हम बिगड़ें. उसके बाद मेरे बच्चे बिगड़ें. ये सुनकर प्रियंका भी खेसारी के आगे हाथ जोड़ लेती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @battleground.2.0

खेसारी की ये मौज-मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है. उनके वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं.मालूम हो कि खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी का नाम चंदा है और उनके दो बच्चे हैं- कृति यादव और ऋषभ यादव.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement