संडे का दिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में शानदार बीता. टीवी से लेकर बॉलीवुड की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. धुरंधर से फेमस हुईं क्रिस्टल डिसूजा का एक वीडियो चर्चा में रहा, जिसमें वो दुबई के बिजनेसमैन एपी की बाहों में दिखीं. एपी उन्हें किस कर रहे थे, जिससे उनकी डेटिंग की चर्चा होने लगी. वहीं अमीषा पटेल ने फिर बॉलीवुड पर तंज कसा. ऋतिक संग कहो ना प्यार है के सेट से अपना फोटो शेयर किया और एक्टर संग अपने रिश्ते को खास बताया.
दूसरी औरतों संग पार्टी करता है दुबई का अरबपति बिजनेसमैन, पत्नी को नहीं पड़़ता फर्क, भड़की डायरेक्टर
नेटफ्लिक्स शो देसी ब्लिंग में बिजनेसमैन सतीश सनपाल की पत्नी शादी में धोखाधड़ी पर एक कमेंट करती हैं, जिसपर फिल्ममेकर लक्ष्मी अय्यर भड़क गईं हैं. उन्होंने कपल की सोच पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही ऐसी बातें करने पर फटकार लगाई है.
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने शेयर किया 'महंगाई डायन' का वीडियो, ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया पोस्ट
काफी साल पहले एक गाना खूब पॉपुलर हुआ जिसका नाम 'महंगाई डायन खाए जात है'. आज भी सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हुआ. जिसके बाद आमिर खान प्रोडक्शन ने इसे डिलीट कर दिया.
कान्स में ऐश्वर्या के लुक का उड़ाया मजाक, सपोर्ट में उतरीं कंगना, ट्रोल्स को जमकर सुनाया
ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. मगर कई लोग उन्हें देखकर खुश नहीं हैं, वो एक्ट्रेस की उम्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में कंगना रनौत उनपर भड़क गई हैं, जो ऐश्वर्या को ट्रोल कर रहे हैं.
दुबई के अरबपति बिजनेसमैन के प्यार में धुरंधर एक्ट्रेस? कैमरा के सामने किया Kiss, वीडियो वायरल
क्रिस्टल डिसूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुबई के बिजनेसमैन एपी संग नजर आई हैं. एपी क्रिस्टल के गाल पर किस करते हैं. कैमरा के सामने दोनों के इस मोमेंट की बड़ी तेजी से चर्चा हो रही है.
'अब ऐसे रिश्ते देखने को नहीं मिलते', अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ शेयर की फोटो, बॉलीवुड पर कसा तंज
अमीषा पटेल ने 'कहो ना... प्यार है' की शूटिंग के दौरान की ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की और कहा कि आज बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच ऐसे 'असली' रिश्ते देखने को नहीं मिलते.