फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड, समेत बुधवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. रवीना ने बताया- 'उन्होंने मुझे मेरे अपने ही भाई के साथ लिंक कर दिया था. ''एक हैंडसम, गोरा सा लड़का रवीना को ड्रॉप करने जाता है, हमने रवीना टंडन के बॉयफ्रेंड का पता लगा लिया है.'' इसके अलावा आए दिन ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद ने बैकलेस ड्रेस पहने अपनी एक रील शेयर की है.
Sunny Leone के गाने Auntiyaan Dance Karengi ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, फैंस बोले- यह हर शादी में बजेगा
Auntiyaan Dance Karengi song : मधुबन और मछली सॉन्ग के बाद अब सनी लियोनी का नया गाना आंटियां डांस करेंगी हर तरफ छाया हुआ है. सनी लियोनी अपने इस गाने में जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. गाने में सनी का ग्लैमरस लुक और उनके किलर डांस मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं.
Rajkummar Rao के नाम पर करोड़ों की ठगी का प्लान, एक्टर ने किया सावधान
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके नाम से बनी फेक ईमेल आईडी की जानकारी दी है. एक्टर ने लिखा - प्लीज सावधान रहें इस तरह के फेक लोगों से. मैं किसी सौम्या नाम के शख्स को नहीं जानता हूं. ये लोग फेक ईमेल आईडी और मैनेजर्स का इस्तेमाल कर लोगों को उल्लू बना रहे हैं.'
जब रवीना के भाई को बताया उनका बॉयफ्रेंड, बोलीं- सुनकर टूट गए मेरे पेरेंट्स, रोकर गुजारी कई रातें
रवीना ने बताया- 'उन्होंने मुझे मेरे अपने ही भाई के साथ लिंक कर दिया था. ''एक हैंडसम, गोरा सा लड़का रवीना को ड्रॉप करने जाता है, हमने रवीना टंडन के बॉयफ्रेंड का पता लगा लिया है.'' हमने वो बुरा दौर जिसा है, कौन उन्हें सफाई देगा और कितना देगा.'
Bigg Boss ने ऑडियंस पर छोड़ा Umar Riaz को बेघर करने का फैसला, सपोर्ट में उतरे पिता
उमर के पिता ने ट्वीट किया- हां, धक्का देने और मारने की बिग बॉस के घर में इजाजत नहीं है. लेकिन टास्क के दौरान कॉम्पिटीटर्स को अक्सर भड़काने की कोशिश की जाती है, जिसमें बात बहसबाजी या धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है. इसका मतलब उल्लंघन नहीं है.
Sara Ali Khan reaction over broken family: क्या 'अतरंगी की रिंकू' की तरह सारा पर पड़ा परिवार के टूटने का असर?
सारा के मुताबिक, उनके पास रिंकू के मुकाबले परिवार का ज्यादा सपोर्ट है. सारा कहती हैं- मेरे ख्याल से हम दोनों ही बहुत संवेदनशील हैं, जो कि अपने इमोशंस को कॉन्फिडेंस की आड़ में छुपाते हैं. रिंकू और मेरे में ये समान है. वे दोनों ही सीरियस हालातों का सामना ह्यूमर के साथ करते हैं.
कोरोना ने बिगाड़े Farhan Akhtar-Shibani Dandekar के वेडिंग प्लान्स, इस खास जगह ले सकते हैं सात फेरे!
रिपोर्ट् की मानें तो फरहान और शिबानी ने पहले ग्रैंड वेडिंग करने की प्लानिंग की थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कपल ने इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है.
Urfi Javed Backless Dress: बैकलेस ड्रेस में उर्फी जावेद, ट्रोल्स बोले- 'इतनी हॉट हैं कि सर्दी छूकर भी नहीं निकलती'
आए दिन ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद ने बैकलेस ड्रेस पहने अपनी एक रील शेयर की है, जिसमें वह अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं लेकिन लोगों ने उन्हें फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया, इस बार तो यह तक कह डाला कि उर्फी के पास कपड़ों की कमी है.
Jasmin Bhasin के हाथों में लाल चूड़ा, क्या हो गई एक्ट्रेस की गुपचुप शादी?
बिग बॉस से अपने दोस्ती के रिश्ते को लेकर मशहूर हुए जैस्मिन भसीन और अली गोली के रिश्ते की अफवाह सोशल मडिया पर छाई रहती हैं. और अब जैस्मिन की चूड़ा पहने तस्वीर फैंस को कनफ्यूज कर रही है.
Kapil Sharma Netflix Stand Up Special: PM मोदी से BMC की शिकायत के बाद कपिल शर्मा को खर्च करने पड़े थे 9 लाख, भागे मालदीव
कपिल कहते हैं 'मैं मालदीव निकला फटाफट...मैं वहां पर 8-9 दिन रहा..जैसे मैं मालदीव पहुंचा मैंने कहा मुझे ऐसा रूम दो जहां पर इंटरनेट नहीं हो...उन्होंने पूछा-आप शादी कर के आए हो, मैंने कहा- मैं ट्वीट कर के आया हूं.' कपिल की यह पहली लाइन ही सारा माजरा बता देती है.