scorecardresearch
 

Film Wrap: अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 52 साल पूरे, मीडिया से छिपते दिखे शाहरुख खान

Film Wrap: बॉलीवुड, हॉलीवुड और टेलीविजन समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज जितनी भी बड़ी खबरें सामने आई हैं, उसके बारे में हम आपको फिल्म रैप के जरिए बता रहे हैं.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड, हॉलीवुड और टेलीविजन समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज जितनी भी बड़ी खबरें सामने आई हैं, उसके बारे में हम आपको फिल्म रैप के जरिए बता रहे हैं. सभी खबरों के बीच इन दिनों कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लाइमलाइट में रहीं. खबर है कि दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

अब बताया जा रहा है कि दोनों ने एक छोटी रोका सेरेमनी की है. ये सेरेमनी फिल्म 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर कबीर खान के घर पर हुई है. वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मीडिया के कैमरों से बचते हुए देखे गए. 

Amitabh Bacchan के इंडस्ट्री में 52 साल, शेयर की पहली फिल्म की थ्रोबैक फोटो, इतनी मिली थी फीस 
आज अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए 52 साल हो गए हैं. 7 नवंबर ही वो दिन था, जब अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में 52 साल पूरे करने पर अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी' की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ''15 फरवरी 1969 को पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी' साइन की थी, जो 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी. 52 साल...आज.'' 

Advertisement

मीडिया की नजरों से बचते दिखे Shah Rukh Khan, एयरपोर्ट पर नजर आई टीम, देखें Video 
कलीना एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शाहरुख खान की टीम नजर आ रही है. वीडियो में 2 लोगों को काली छतरी के पीछे छिपकर कार में बैठते देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि पैपराजी उनकी तस्वीरें लें. इसीलिए उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड्स से काली छतरी मंगवा ली.लेकिन अभी ये बात भी साफ नहीं है कि शाहरुख खान ही छतरी के पीछे छिपकर गाड़ी में बैठे हैं. साथ ही उनके साथ कौन था इसके बारे में भी कुछ पता नहीं चला है. 

'एक था टाइगर' के डायरेक्टर के घर हुआ Vicky Kaushal-Katrina Kaif का रोका? जानें डिटेल्स 
इंडिया टुडे के सूत्र के मुताबिक, कटरीना और विक्की की रोका सेरेमनी फिल्म 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर कबीर खान के घर पर हुई है. कटरीना कैफ ने कबीर खान के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' और 'न्यूयॉर्क' में काम किया है. कटरीना, कबीर को अपना राखी भाई भी मानती हैं. ये सेरेमनी बहुत इंटीमेट थी और बताया जा रहा है कि इसमें सिर्फ विक्की और कटरीना का परिवार ही शामिल हुआ था. कटरीना की मां Suzanne Turquoette और छोटी बहन इसाबेल और विक्की के माता-पिता श्याम कौशल और वीणा कौशल संग उनके छोटे भाई सनी कौशल रोका सेरेमनी का हिस्सा बने थे. 

Advertisement

Bigg Boss की इस Ex कंटेस्टेंट को डेट कर रहे Umar Riaz? ऐसी है चर्चा 
उमर रियाज बिग बॉस में अपना लव एंगल बनाना चाहते थे, लेकिन वो बन नहीं पाया. इसी बीच उमर रियाज की लव लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. ऐसी खबरें हैं कि उमर रियाज बिग बॉस 12 की एक्स कंटेस्टेंट्स सबा खान को डेट कर रहे हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है- आसिम रियाज जब बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स थे उमर और सबा तभी से एक दूसरे को जानते हैं. इसके बाद उन दोनों ने गुनाह करदे सॉन्ग में साथ काम किया था, जहां उनकी अच्छी जान पहचान हो गई.  

पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में Janhvi Kapoor का गॉर्जियस 'Barbie Baby' लुक , बहन के बर्थडे से शेयर कीं फोटोज 
बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर 21 साल की हो गई हैं. खुशी के बर्थडे पर जाह्नवी अपनी बहन और दोस्तों के साथ रॉकिंग पार्टी एन्जॉय करती हुई नजर आईं. जाह्नवी ने खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं. खुशी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आते ही जाह्नवी कपूर का ऑल पिंक लुक चर्चा में बना हुआ है.  

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिवाली पर 'जेठालाल' ने खरीदी नई लग्जरी कार, इतनी है कीमत 
दिवाली के खास मौके पर दिलीप जोशी ने एक लग्जरी कार खरीदी है. घर में नई कार का स्वागत करके दिलीप जोशी और उनकी फैमिली काफी खुश हैं. दिलीप जोशी ने ब्लैक कलर की Kia Sonet subcompact SUV कार खरीदी है. इस कार की कीमात करीब 12.29 लाख रुपये है. एक्टर ने दिवाली के स्पेशल मौके पर इस नई चमचमाती लग्जरी कार को अपनी खुशियों का हिस्सा बनाया है.  

Advertisement

सूट के साथ सनग्लासेस, Lilly Singh की दिवाली पार्टी में पहुंचीं Priyanka Chopra, स्टनिंग रेट्रो लुक 
दिवाली सेलिब्रेशन से प्रियंका के देसी लुक्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब प्रियंका की दिवाली सेलिब्रेशन की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं.  दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लिली सिंह की दिवाली पार्टी अटेंड की. इस पार्टी में प्रियंका खास रेट्रो लुक में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं.  

 

Advertisement
Advertisement