scorecardresearch
 

Film Wrap: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- दिल्ली के सिंगर मोहम्मद आसिफ बिस्मिल को विदेश में बैठे गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है. आमिर खान की 5 जुलाई को तीसरी शादी होने वाली है.

Advertisement
X
आमिर खान की शादी की तैयारियां शुरू (Photo: Screengrab)
आमिर खान की शादी की तैयारियां शुरू (Photo: Screengrab)

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ आमिर खान के घर शादी की तैयारी तेज हैं.  5 जुलाई को वो अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे.  Lock Upp 2 में पहला एलिमिनेशन हो गया है. श्रेष्ठा अय्यर बॉटम टू में आने के बाद इस सीजन से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं.

पाकिस्तानी ड्रामा में इस्लाम के अपमान से गुस्साई आवाम, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी
पाकिस्तानी ड्रामा जब्त में इस्लाम धर्म की एक किताब को बुक शेल्फ में फेंकते हुए दिखाया गया, जिसके बाद वहां की आवाम भड़क गई. अब शो की एक्ट्रेस सारा ऐजाज  ने इस पूरी घटना पर माफी मांगी है. 

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा 'लॉक अप' शो से बाहर, कंगना रनौत की एंट्री से बदला माहौल
Lock Upp 2 में पहला एलिमिनेशन हो गया है. श्रेष्ठा अय्यर बॉटम टू में आने के बाद इस सीजन से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं.

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, शादी की तैयारी शुरू, सजने लगा घर
बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं. 5 जुलाई को वो अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. 

मशहूर सिंगर को गैंगस्टर से मिली धमकी, रंगदारी में मांगे 5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव की शादी से हुए थे फेमस
दिल्ली के सिंगर मोहम्मद आसिफ बिस्मिल को विदेश में बैठे गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है. इसके साथ-साथ 5 करोड़ रुपये रंगदारी की भी मांग हुई.बिस्मिल कुछ समय पहले कुलदीप यादव की शादी में परफॉर्मेंस से छाए थे.

Advertisement

'धुरंधर का दौर गया', बोले भोजपुरी स्टार रवि किशन, धमाल 4 पर की बड़ी भविष्यवाणी
रवि किशन जल्द धमाल 4 जैसी मल्टी स्टारर फिल्म में नजर आने वाले हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. उनका मानना है कि ये फिल्म हिट होगी, क्योंकि धुरंधर का दौर अब जा चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement