
देशभर में इस समय दिवाली की धूम है और हर कोई अपनों के साथ इस पर्व का जश्न मना रहा है. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाई. हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ भी साझा की है.
हार्दिक पंड्या की दिवाली
छोटी दिवाली के मौके पर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ घर में पारंपरिक तरीके से पूजा की. हार्दिक ने पूजा का वीडियो शेयर किया है. हार्दिक हाथ में पूजा की थाली लिए और आरती करते नजर आए. उन्होंने भजन भी गाए. हार्दिक के नन्हे बेटे अगस्त्य पूजा के समय हाथ जोड़कर खड़े दिखे. माहिका भी पूजा में शामिल रहीं. सभी ने पूरे रीति-रिवाजों से पूजा की. दिवाली पूजा के दौरान सभी भक्ति में लीन नजर आए.
GF-बेटे संग हार्दिक ने मनाया त्योहार
हार्दिक ने बेटे और माहिका संग दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके सभी फैंस का दिन बन गया. तस्वीरों में अगस्त्य अपने पापा हार्दिक और माहिका को टीका लगाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में अगस्त्य का माहिका संग खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है.

खास बात ये है कि हार्दिक और माहिका ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं. दिवाली के मौके पर हार्दिक ब्लू कुर्ते में जंच रहे हैं, जबकि माहिका भी ब्लू सूट में स्टनिंग लगीं. सभी लोग त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.

हार्दिक पंड्या और उनके परिवार को हमारी तरफ से दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं.