आज देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. कार्तिक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. इस बार शाम 5:31 से रात 8:09 तक प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त रहेगा. साथ ही वृषभ लग्न का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दौरान लक्ष्मी-गणेश पूजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.