scorecardresearch
 

अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज की फिल्म पर बजट के चलते लगा ब्रेक? राइटर की पोस्ट ने ठिकाने लगाईं अफवाहें

अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म AA 23 के बंद होने की अफवाहों पर मेकर्स ने ब्रेक लगा दिया है. सोशल मीडिया पर बजट की कमी के कारण एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म के डिब्बा बंद होने का दावा किया जा रहा था, जिसके बाद फैंस को AA 23 की चिंता सताने लगी थी.

Advertisement
X
बंद हुई अल्लू अर्जुन और लोकेश की फिल्म? (Photo: ITGD)
बंद हुई अल्लू अर्जुन और लोकेश की फिल्म? (Photo: ITGD)

अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म जबसे अनाउंस हुई है, तभी से जनता इसके लिए काफी एक्साइटेड है. इसका टाइटल अभी तय नहीं है, इसलिए फिलहाल फैंस अल्लू अर्जुन की 23वीं फिल्म होने के कारण इसे AA 23 कह रहे हैं. अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की धमाकेदार सक्सेस के बाद से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें से एक AA 23 भी है.

कमल हासन की विक्रम और थलपति विजय की लियो जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके लोकेश कनगराज इंडिया के सबसे दमदार यंग फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं. उनके साथ अल्लू अर्जुन का कोलेबोरेशन अपने आप में एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर जैसा साउंड कर रहा है. लेकिन हाल ही में फैंस को ये अंदेशा हुआ कि कहीं ये फिल्म ठंडे बस्ते में तो नहीं चली गई. अब AA 23 की टीम ने इन अफवाहों पर पूरी तरह पूर्ण विराम लगा दिया है.

नहीं बंद हो रही अल्लू अर्जुन-लोकेश की फिल्म

हाल ही में जब एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के बंद होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलीं, तो कई लोगों को लगा कि कहीं यह लोकेश और अल्लू अर्जुन वाली फिल्म तो नहीं है. मगर अब फैंस की यह टेंशन दूर हो गई है. दरअसल, कमल हासन स्टारर फिल्म विक्रम को रिलीज हुए चार साल पूरे हो चुके हैं. लोकेश कनगराज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाका किया था.

Advertisement

फिल्म के राइटर रत्न कुमार ने विक्रम की रिलीज एनिवर्सरी पर लोकेश का एक पुराना पोस्ट दोबारा शेयर किया. इसे रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'कृपया विक्रम की दुनिया में जाने से पहले कैथी दोबारा जरूर देखें. एक ट्वीट ने इतिहास बना दिया था. इसका हिस्सा होना हमेशा गर्व की बात लगती है.' इसके ठीक बाद उन्होंने सीधे AA 23 का जिक्र करते हुए लिखा, 'AA 23 का इंतजार नहीं कर सकता. #4YearsofVikram.'

बता दें कि रत्न कुमार, लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) की सभी फिल्मों— कैथी (2019), विक्रम और लियो (2023) पर काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने मास्टर (2021) में भी लोकेश के साथ काम किया था. ऐसे में फिल्म बंद होने की उड़ती अफवाहों के बीच उनके इस पोस्ट को फैंस ने सबसे बड़ा और पुख्ता संकेत माना है कि AA 23 अभी भी ट्रैक पर है. रत्न कुमार के इस ट्वीट के बाद एक X यूजर ने लिखा, 'द प्लान इज ऑन. #AA23.' वहीं कई अन्य फैंस ने फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट वीडियो की क्लिप्स शेयर करते हुए राहत जताई है.

आखिर ये अफवाह शुरू कैसे हुई?

अल्लू अर्जुन और लोकेश की फिल्म बंद होने की टेंशन मंगलवार को एक जाने-माने X (ट्विटर) अकाउंट की पोस्ट के बाद शुरू हुई थी.

Advertisement

उस पोस्ट में लिखा गया था, 'एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म, जिसकी घोषणा बड़े ग्रैंड तरीके से की गई थी, फिलहाल बजट की दिक्कतों के कारण अधर में लटकी हुई है. प्रोड्यूसर लगातार नए फाइनेंसर तलाश रहे हैं, लेकिन चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही हैं. फिल्म का स्केल बहुत बड़ा है. जल्द ही इस पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकती है. अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं, तो यह सिनेमा लवर्स के लिए एक बड़ा नुकसान होगा.'

हालांकि, इस वायरल पोस्ट में किसी फिल्म या एक्टर का नाम साफ तौर पर नहीं लिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाते हुए इसे 'AA 23' से जोड़ना शुरू कर दिया था, जिसे अब मेकर्स की तरफ से खारिज कर दिया गया है.

अल्लू अर्जुन के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर के पूरे पांच साल डायरेक्टर सुकुमार की पुष्पा फ्रेंचाइजी को दिए हैं. पुष्पा: द राइज (2021) और पुष्पा 2: द रूल (2024) में उन्होंने एक दिहाड़ी मजदूर से लाल चंदन तस्कर बने पुष्प राज का किरदार निभाया था.

इस रोल के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है और तेलुगु सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. फिलहाल अल्लू अर्जुन, जवान फेम डायरेक्टर एटली की अगली बड़ी फिल्म राका की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement