मशहूर एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क ने काफी मुश्किल वक्त देखा है. करीब 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें साढ़े 4 महीने तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था. इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया.
संदीपा विर्क अक्सर कई अलग-अलग इंटरव्यू में जेल में बिताए दर्दनाक पलों पर बात करती नजर आती हैं. बीते दिनों उन्होंने जेल की कड़वी सच्चाई बताई थी.
TDM Manthan संग बातचीत में संदीपा ने बताया कि जेल में काफी सख्त चेकिंग होती है. बार-बार कपड़े उतरवाए जाते हैं. कई लोग नंगा करके देखते हैं. ये किसी टॉर्चर से कम नहीं होता.
संदीपा ने कहा कि बंद जेल में भी बंद रखा जाता है. ठीक से खाना नहीं दिया जाता. बार-बार सेम खाना देते हैं..वो भी दो चम्मच सब्जी, पानी की तरह चाय होती है.
संदीपा ने कहा कि जो लोग फुटपाथ पर सोते हैं, वो जेल जाने वाले इंसान से बेहतर होते हैं. जेल में जिंदगी बर्बाद हो जाती है. बस लगता है कि मर जाओ.
संदीपा ने कहा कि जेल में जिसके पास पैसे होते हैं, उसे अंदर फोन भी दिए जाते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर पैसा है तो जेल में सबकुछ कर सकते हैं.
चेकिंग पर संदीपा ने कहा- तिहाड़ जेल के अंदर अलग-अलग फीमेल चेकिंग करती हैं. किसी के नीचे प्राइवेट पार्ट पर टॉर्च मारे जाते हैं, जिन महिलाओं की चेस्ट हैवी होती है उनकी चेस्ट पकड़कर देखते हैं. मुंह पूरा खुलवाकर देखते हैं. बाल खुलवाकर देखते हैं.
संदीपा ने कहा- जेल से कोर्ट जाते समय और कोर्ट से जेल में आते समय चेकिंग होती है. कोर्ट जाने से पहले फीमेल पुलिस चेकिंग करती है. एक दिन मैं तीन बार चेकिंग के समय नंगा होना पड़ता है.
संदीपा बोलीं- 14-14 दिन बाद कोर्ट जाना पड़ता है. इस हिसाब मैं 27 बार नंगी हुई हूं. हर दिन तीन बंदियों ने मुझे देखा है, क्योंकि सुबह-शाम अलग ड्यूटी पर लोग होते हैं.
संदीपा ने कहा कि जेल में पैड्स नहीं देते. टॉयलेट गंदे होते हैं. गंदगी की वजह से लड़कियों को इंफेक्शन हो जाता है.
संदीपा ने कहा कि जेल में एक दूसरे के ऊपर सोना पड़ता है. बॉडी पर कीड़े चलते हैं. अगर उन्हें पकड़ों तो वो चिपक जाते हैं. अपना दर्द बताते हुए संदीपा इमोशनल हो गईं.
(Photo: Instagram @sandeepavirk)