कई सारी फिल्मों और टीवी शोज में आपने बहुत सी महारानियों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको टीवी की दुनिया की एक ऐसी हसीना से मिला रहे हैं, जो असल जिंदगी में राजकुमारी हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं मोहिना कुमारी की.
पूर्व टेलीविजन एक्ट्रेस और डांसर मोहिना कुमारी रियल लाइफ की राजकुमारी हैं. वो मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह की बेटी हैं. इस हिसाब से मोहिना असल जिंदगी में रीवा की राजकुमारी हैं.
मोहिना ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से की थी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.
मोहिना पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति के रोल में नजर आई थीं. उनको इस किरदार में काफी पसंद किया गया था.
इसके अलावा मोहिना 'नया अकबर बीरबल', 'सिलसिला प्यार का', 'प्यार तूने क्या किया' और 'कुबूल है' जैसे शोज में भी काम किया था.
मोहिना ने करियर के पीक पर 2019 में आध्यात्मिक गुरु और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी रचाई थी.
शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली. वो दो बच्चों की मां बनीं. मोहिना का एक बेटा है और एक बेटी है. वो पूरी तरह से अपनी फैमिली और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं.
मोहिना ने भले ही टीवी सीरियल्स छोड़ दिए हैं, लेकिन उन्होंने अपना पैशन यानी डांस नहीं छोड़ा है. वो एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं और अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर डांस रील्स और व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं.
फैंस मोहिना को टीवी शोज में काफी मिस करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उनके साथ कनेक्टेड रहते हैं. इसके अलावा वो आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी एक्टिव रहती हैं.
(Photo: Instagram @mohenakumari)