ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हर हफ्ते नई फिल्में आती रहती हैं. उनमें भी लोग जिसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं, वो फिल्में/सीरीज ट्रेंडिंग पेज पर नजर आती है. इस हफ्ते भी नई फिल्में स्ट्रीम हुईं, जिससे ट्रेंडिंग पेज पर बड़ा बदलाव देखने मिला.
Photo: Jio Hotstar
कपिल शर्मा की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2 भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट पर है. इसकी कहानी वही 4 पत्नियों के बीच हुई कंफ्यूजन और गोलमाल को दिखाती है, जिसमें इस बार अलग-अलग धर्मों की पत्नियां हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उतनी खास नहीं चल पाई थी.
Photo: Jio Hotstar
जियो हॉटस्टार पर इस समय मलयालम फिल्म 'संभवम अध्यायम ओन्नू' का जलवा दिखाई दे रहा है. ये नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जिसकी कहानी समय चक्र पर आधारित है. डायरेक्टर जीतू सतीसन मंगलथु की ये फिल्म अपने सस्पेंस और फैंटेसी जॉनर के लिए मशहूर है.
Photo: Jio Hotstar
कन्नड़ स्टार शिवराजकुमार की दो साल पुरानी फिल्म भैरथी रानागल भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी एक ऐसे वकील की है, जो अपने गांव के लोगों के हक की लड़ाई लड़ते हुए गैंगस्टर बन जाता है.
Photo: Jio Hotstar
म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की एक साल पुरानी फिल्म 'बैडऐस रविकुमार' आज 18 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हुई. हैरानी की बात ये है कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. मगर ओटीटी पर आते ही ये छा गई है. कुछ ही घंटों में ये जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में सेकेंड नंबर पर आ गई है.
Photo: Jio Hotstar
बाहुबली प्रभास की भी नई फिल्म द राजा साब जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये भी बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली थी. इसकी कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो अपने दादा की खोज में एक पुरानी हवेली के अंदर चला जाता है.
Photo: Jio Hotstar
हॉलीवुड की एडवेंचर फिल्म 'जुमांजी' के पहले पार्ट को आए काफी साल गुजर गए हैं. मगर ये अभी भी जियो हॉटस्टार पर नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी 4 दोस्तों की है, जो एक गेम के अंदर अचानक चले जाते हैं और अपनी जिंदगी को बचाने जंगली जानवरों और खतरनाक लोगों से भागते फिरते हैं.
Photo: Jio Hotstar
तेलुगू फिल्म सुयोधना भी जियो हॉटस्टार पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है. ये एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर अपने पिता की हत्या का आरोप है और वो एक रहस्यमय आवाज से जुड़े रहस्यों को उजागर करता.
Photo: Jio Hotstar