scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पति को थी शराब की लत, 22 साल की शादी का हुआ दर्दनाक अंत, EX के निधन से टूट गईं 'अंगूरी भाभी'

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 1/10

शुभांगी अत्रे टीवी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्हें पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में खास पहचान मिली. 

 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 2/10

टेली मसाला संग बातचीत में शुभांगी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की. शुभांगी ने बताया कि पति से अलग होने के बाद उन्होंने किस तरह सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की परवरिश की. 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 3/10

शुभांगी अत्रे ने साल 2003 में पीयूष पूरे से शादी रचाई थी. इस शादी से कपल की एक बेटी है. मगर शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई थी. 2022 में दोनों अलग रहने लगे थे और फिर 2025 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया था. 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

Advertisement
तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 4/10

मगर तलाक के बाद शुभांगी के पति पीयूष पूरे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. अब एक्स पति के बारे में बात करते हुए शुभांगी ने कहा- पीयूष अब नहीं रहे. लेकिन वो आशी (शुभांगी की बेटी) और मेरी यादों में हमेशा रहेंगे. उनकी ब्लेसिंग्स हमेशा हमारे साथ रहेंगी. 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 5/10

पीयूष पूरे संग तलाक की वजह बताते हुए शुभांगी बोलीं- हमारे अलग होने की वजह उनकी शराब की लत थी. लेकिन जब मैं एक्ट्रेस बनना चाहती थी, तब उनका मेरी जिंदगी में काफी योगदान रहा था. उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया था. 
 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 6/10

'मैं आध्यात्मिकता में बहुत विश्वास रखती हूं. मुझे लगता है कि जो भी इंसान आपकी लाइफ में आ रहा है, चाहे वो एक चुनौती बनकर आए, एक अनुभव की तरह आए या एक आशीर्वाद की तरह आए...इसलिए अब जब मैं उस चैप्टर को देखती हूं, तो उसे एक आशीर्वाद की तरह ही देखती हूं.' 

 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 7/10

'उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया. जब मैं एक्ट्रेस बनना चाहती थी, तो उन्होंने मुझसे कहा- ठीक है, करो. अगर मैं गाड़ी चलाना चाहती थी, तो उन्होंने कहा- ठीक है, जाओ. अगर मैं कभी शॉपिंग पर जाना चाहती थी, तो वो कहते थे- तुम जाओ. उन्होंने मुझे चीजें अपने दम पर करने दीं.'
 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 8/10

'मैं हमेशा अकेले रहने से डरती थी, लेकिन उनकी वजह से मैंने यह सब करना सीख लिया. मुझे महसूस होता है कि वो मुझे इसी के लिए तैयार कर रहे थे. हम सभी इस दुनिया में अपना काम करने के लिए हैं.' 

 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 9/10

'अब, मैं लोगों के बारे में शिकायत नहीं करती, क्योंकि मुझे पता है कि जीवन में हम जिस भी इंसान से मिलते हैं, वो हमें कुछ न कुछ सिखाने के लिए यहां है.'
 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

Advertisement
तलाक पर अंगूरी भाभी ने तोड़ी चुप्पी
  • 10/10

बता दें कि शुभांगी अपनी बेटी की अकेले ही परवरिश करती हैं. वो अपनी बेटी को अपनी बेस्ट फ्रेंड मानती हैं.

 

(Photos: Instagram @shubhangiaofficial)

Advertisement
Advertisement