मॉडल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं बंदगी कालरा की नई तस्वीरों ने फैंस को मदहोश कर दिया है. उनके सेंशुअस लुक से फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
बंदगी ने बिकिनी में अपनी कुछ सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. प्रिंटेड ब्लू बिकिनी पहने वो अदाएं बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं.
बिकिनी बॉटम संग बंदगी ने व्हाइट ट्राउजर भी कैरी की है. बिकिनी में वो अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं.
ओपन लूज हेयर, लाइट ग्लोइंग मेकअप और मिनिमल जूलरी में बंदगी बेहद स्टनिंग लग रही हैं. उनका स्टाइल स्टेटमेंट ऑन पॉइंट है.
बिकिनी पहने बंदगी कालरा ने दीवार से लगकर टशन मारते हुए कई पोज दिए. उनका स्वैग और स्टाइल स्टेटमेंट देखते ही बनता है.
बंदगी कालरा की बोल्ड बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस उन्हें गॉर्जियस, लवली, ब्यूटीफुल जैसे टैग्स दे रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स उनके टोंड फिगर की तारीफ करते नजर आए.
बंदगी की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस 11 में कॉमनर के तौर पर एंट्री ली थी. शो से उन्हें तगड़ी पहचान मिली. बिग बॉस के बाद वो ब्रांड एंडोर्समेंट से पैसा कमाने लगीं. सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा एक्टिव हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें छाई रहती हैं.