scorecardresearch
 

इंडिया में Spider-Man Brand New Day ने मचाया भौकाल, 3 दिनों में टूटा बॉक्स ऑफिस का ये रिकॉर्ड

MCU वाले स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच डाला है. इंडिया में इसकी कमाई एंडगेम को हर दिन पीछे छोड़ रही है. टॉम हॉलैंड का स्पाइडरमैन लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.

Advertisement
X
इस स्पाइडरमैन ने तो सबको हैरान कर दिया है (Photo: Screengrab)
इस स्पाइडरमैन ने तो सबको हैरान कर दिया है (Photo: Screengrab)

टॉम हॉलैंड की नई फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे अपने नाम की ही तरह हर रोज एक नया सवेरा ला रही है. ये सवेरा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का है, जो हर दिन एक-एक करके टूटता दिख रहा है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की ये नई फिल्म इंडिया में जिस तरह परफॉर्म कर रही है, उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी. 

टॉम हॉलैंड की फिल्म का धमाका

स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे इंडियन थिएटर्स में इस समय किसी शेर की तरह दहाड़ रही है. ये इस साल आई हॉलीवुड की तरफ से सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है, जिसके सामने फिलहाल कोई इंडियन फिल्म नहीं टिक पा रही है. स्पाइडरमैन के साथ राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है रिलीज हुई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो फिल्म मुश्किल से ऑडियंस जुटा पा रही है. मगर स्पाइडरमैन को देखने के लिए थिएटर में होड़ मची हुई है. देशभर में इसके 17000 के आसपास शोज लगे हैं, और सभी में औसतन 70% की ऑक्यूपेंसी नोट की जा रही है. 

स्पाइडरमैन 4 ने पहले ही दिन MCU की सबसे बड़ी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के आंकड़ों को मात दे दी थी. इंडिया में इसने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग लेकर हॉलीवुड की पिछली सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. दूसरे दिन कामकाजी दिन की वजह से कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, मगर ये फिल्म तब भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर गई थी. लेकिन तीसरे दिन तो पहले दो दिनों से भी बड़ा साबित हुआ. 

Advertisement

तीन दिनों में टूटा ये रिकॉर्ड

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, शनिवार को स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 35% की ग्रोथ के साथ 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया जिससे इसकी टोटल कमाई 176.70 करोड़ नेट पहुंच चुकी है. ऐसा करके स्पाइडरमैन 4 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पिक्चर बन चुकी है. इसने पिछली हॉलीवुड की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं, जो आज से पहले बने थे. 

तीन दिनों के अंदर टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन फिल्म इस समय जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से ये अपना पहला वीकेंड खत्म होने तक स्पाइडरमैन नो वे होम का कलेक्शन रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी. अब देखना है कि संडे का दिन स्पाइडरमैन 4 के लिए कैसा जाने वाला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement