scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से कारोबारी परेशान, राहुल गांधी अपने रुख पर कायम, रखी शर्त

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से कारोबारी परेशान, राहुल गांधी अपने रुख पर कायम, रखी शर्त

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की प्रस्तावित रैली को लेकर विवाद बढ़ गया है. कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है, जबकि दिल्ली के व्यापारी दिवाली से ठीक पहले होने वाली इस रैली का विरोध कर रहे हैं. सीटीआई का कहना है कि रैली से पुरानी दिल्ली और आसपास के मुख्य बाजारों में भारी चक्का जाम हो सकता है. वहीं राहुल गांधी रैली टालने के लिए तैयार नहीं हैं. दूसरी ओर बीजेपी ने इस मामले में विपक्ष पर निशाना साधते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू किया है.

Advertisement
Advertisement