scorecardresearch
 

असली 'अल्फा' है आल‍िया का ट्रेनर, ब्लैक बेल्ट चैम्प‍ियन, हॉलीवुड स्टाइल में दी खास ट्रेनिंग

'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें लीड रोल में फीमेल एक्ट्रेस है. फिल्म में आलिया और शरवरी का जमकर एक्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन उन्हें तैयार किसने किया? जानिए

Advertisement
X
आलिया-शरवरी कैसे बनीं अल्फा? (Photo: Instagram/yrf/Jessen Noviello)
आलिया-शरवरी कैसे बनीं अल्फा? (Photo: Instagram/yrf/Jessen Noviello)

आलिया भट्ट और शरवरी की मच-अवेडेट एक्शन फिल्म 'अल्फा' की रिलीज होने वाली है.  फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. YRF स्पाई यूनिवर्स की यह सातवीं फिल्म इस मायने में बेहद खास है क्योंकि यह इस फ़्रैंचाइजी की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें महिला लीड रोल में हैं. जिसमें आलिया और शरवरी दिखाई देंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया और शरवरी को पर्दे पर इतना दमदार और 'बैडएस' लुक देने के पीछे किसका हाथ है?

दरअसल इन दोनों को हॉलीवुड स्तर के जबरदस्त एक्शन के लिए तैयार किया है, मशहूर इंटरनेशनल एक्शन ट्रेनर जेसन नोविएलो ने, जिन्होंने फिल्म के स्टंट्स को एकदम असली और रोंगटे खड़े कर देने वाला बनाया है.

कौन हैं जेसन नोविएलो?
अगर आप सोच रहे हैं कि जेसन नोविएलो कौन हैं, तो आपको बता दें कि वे ग्लोबल एक्शन इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं. जेसन एक जाने-माने मार्शल आर्टिस्ट, स्टंट परफॉर्मर और एक्शन कंसल्टेंट हैं. उन्हें मार्शल आर्ट्स का चार दशकों से भी ज्यादा का एक्सपीरियंस है. वे कई बार वर्ल्ड चैंपियन मार्शल आर्टिस्ट रह चुके हैं और मार्शल आर्ट्स की अलग-अलग  कैटेगरी में उन्हें ब्लैक बेल्ट हासिल है. अपने इसी एक्सपीरियंस और काबिलियत के दम पर उन्होंने हॉलीवुड की कई सुपरहिट और बड़ी एक्शन फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से रहा नाता
जेसन नोविएलो का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने हॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों में काम किया है जिन्हें दुनिया भर में उनके बेहतरीन एक्शन सीन्स के लिए जाना जाता है. जेसन के फेमस कामों में कियानू रीव्स की सुपरहिट फिल्म 'जॉन विक', एना डी अरमास की 'फ़्रॉम द वर्ल्ड ऑफ जॉन विक: बैलेरीना' और ब्रैड पिट की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' शामिल हैं. जेसन को एक्शन सीन्स में सटीकता, एथलेटिसिज्म और कैमरे के जरिए कहानी को बयां करने की उनकी अनोखी कला के लिए पहचाना जाता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आलिया और शरवरी की कड़ी ट्रेनिंग
फिल्म 'अल्फा' को एक इंटरनेशनल लेवल की एक्शन फिल्म बनाने के लिए जेसन नोविएलो ने आलिया भट्ट और शरवरी के साथ महीनों तक काफी बारीकी से काम किया. उन्होंने दोनों एक्ट्रेसेस की फिजिकल तैयारी से लेकर उनके एक्शन स्टंट्स की पूरी देखरेख की. सूत्रों की मानें तो फिल्म के मुश्किल और हैरतअंगेज एक्शन सीन को पर्दे पर पूरी तरह असल रूप देने के लिए आलिया और शरवरी ने दिन-रात एक करके बेहद कड़ी ट्रेनिंग पूरी की है, जो दर्शकों को स्क्रीन पर साफ दिखाई देगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन बैनर तले बनी और 'द रेलवे मेन' फेम डायरेक्टर शिव रवैल द्वारा डायरेक्टेड यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में हॉलीवुड स्तर का एक्शन और बॉलीवुड का तड़का दर्शकों को एक नया अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement