scorecardresearch
 

यश की 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट का ऐलान, श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से होगी महाटक्कर

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार तय हो गई है. पहले यह फिल्म मार्च और फिर जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था.

Advertisement
X
टॉक्सिक और ईथा का होगा क्लैश (Photo: Screengrab)
टॉक्सिक और ईथा का होगा क्लैश (Photo: Screengrab)

साउथ सुपरस्टार यश के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. पिछले काफी समय से चर्चा में बनी उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. कई बार टलने के बाद, आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की नई और कंफर्म रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. हालांकि यश की राह आसान नहीं होने वाली है. 

गौरलतब है कि पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, जहां इसका मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से होना था. इसके बाद रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 4 जून किया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे फिर टालना पड़ा. अब यश ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपनी इस बड़ी फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है.

यश ने नए पोस्टर के साथ किया धमाका
21 जून को यश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'Toxic' का एक बेहद दमदार और नया पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर के साथ उन्होंने फैंस को वो सरप्राइज दिया जिसका वो महीनों से इंतजार कर रहे थे. यश ने साफ किया कि यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है. नया पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'अपने पिता का सम्मान करें... #Toxic 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में.' उनके इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर माहौल गरमा गया है.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर से होगी सीधी भिड़ंत
26 अगस्त को रिलीज हो रही यश की 'Toxic' के सामने बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है. ठीक इसके दो दिन बाद यानी 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की मच-अवेटीड फिल्म 'Eetha' भी बड़े पैमाने पर थिएटर्स में रिलीज हो रही है. ऐसे में अगस्त के आखिरी वीकेंड पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. 'Eetha' के फर्स्ट लुक ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है, खासकर फिल्म में श्रद्धा कपूर के खतरनाक ट्रांसफॉर्मेटिव लुक की खूब तारीफ हो रही है. अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले में बॉक्स ऑफिस की बाजी किसके हाथ लगती है.

शानदार है 'Toxic' की स्टार कास्ट
इस फिल्म को लेकर बज इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसके निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतू मोहनदास संभाल रही हैं. 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' को KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. फिल्म में यश के अलावा भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की फीमेल लीड और बाकी किरदारों में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेस लीड रोल में दिखाई देंगी.

Advertisement

'Eetha' की टीम भी है बेहद मजबूत
दूसरी तरफ, श्रद्धा कपूर स्टारर 'Eetha' को भी बेहद मजबूती के साथ स्क्रीन पर उतारने की तैयारी है. इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं, जो अपनी अलग तरह की कहानियों के लिए जाने जाते हैं. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव जैसे मझे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement