scorecardresearch
 

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर दनादना चली गोली, बेटे के लिए परेशान हुईं मां, आया फर्स्ट रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले से उनका पूरा परिवार हैरान है. अब इस हादसे के बीच एक्टर किस हाल में हैं, इसपर उनकी मां आयशा श्रॉफ का रिएक्शन सामने आया है.

Advertisement
X
किस हाल में टाइगर श्रॉफ? (Photo: Instagram @ayeshashroff)
किस हाल में टाइगर श्रॉफ? (Photo: Instagram @ayeshashroff)

टाइगर श्रॉफ पर बीती रात 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ. वो मुंबई के जुहू स्थित फुटबॉल ग्राउंड से खेलकर बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कीं. इस भयानक हमले में टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर घायल हो गए. एक्टर को भी तुरंत अस्पताल भर्ती किया गया. 

टाइगर श्रॉफ पर अचानक हुए हमले ने पूरी मुंबई और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. रातोंरात एक्टर की जिंदगी बदल गई है. इस जानलेवा हमले के बाद, वो अब किस हाल में होंगे ये उनके फैंस जानना चाहेंगे. कल उनके पिता जैकी श्रॉफ ने बताया था कि उनके बेटे टाइगर बिल्कुल ठीक हैं. अब मां आयशा श्रॉफ की तरफ से भी पहला रिएक्शन देखने मिला है. 

अब कैसे हैं टाइगर श्रॉफ?

इंडिया टुडे/आजतक ने जैकी श्रॉफ की पत्नी से पूछा कि फायरिंग घटना के बाद अब उनके बेटे टाइगर कैसे हैं, तो उन्होंने अंगूठा दिखाते हुए कहा भगवान महान है. टाइगर पर जब कल रात हमला हुआ था, तब उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी परेशान होते हुए अपने भाई से मिलने पहुंची थीं. 

कृष्णा के अलावा दिशा पाटनी भी टाइगर श्रॉफ से मिलने उनके घर गई थीं. देर रात उन्हें अपनी गाड़ी से वहां जाते हुए देखा गया. एक्ट्रेस भी काफी उदास लग रही थीं. टाइगर और दिशा का रिश्ता एक समय पर खूब सुर्खियों में रहा. कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. हालांकि अब उनकी राहें अलग हो गई हैं. मगर तब भी दिशा ने टाइगर से मिलने का फैसला किया. 

Advertisement

किसने कराया टाइगर पर हमला?

टाइगर श्रॉफ पर वैसे हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हुआ है. फायरिंग होने के बाद, विदेश में बैठे गैंगस्टार अनिल पंडित और हरमन संधु ने इसकी जिम्मेदारी ली है. उन्होंने टाइगर पर हमला करके बॉलीवुड को धमकी दी है कि वो सलमान खान के साथ काम ना करें, उनसे दूरी बनाएं. 

टाइगर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी तीन फिल्में इस समय प्रोडक्शन स्टेज में हैं. सबसे पहली करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म है, जिसमें वो, लक्ष्य और जाह्नवी कपूर हैं. फिर चर्चा है कि वो विद्युत जामवाल के साथ भी एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं. इसके अलावा रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में भी एक फिल्म बन रही है, जिसे अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बना रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement