scorecardresearch
 

ताइवान के राजदूत 'धुरंधर' देख हुए गदगद, शाहरुख-आमिर खान पर कह दी ये बात

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने भारतीय फिल्मों के प्रति अपनी रुचि के बारे में बताते हुए कहा कि चूंकि मैं पॉलिटिकल साइंस का प्रोफेसर हूं और अभी एक राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं, इसलिए मैं भारत में राजनीतिक विषयों वाली काफी फिल्में देखता हूं.

Advertisement
X
ताइवान के राजदूत का रिएक्शन (Photo: Screengrab)
ताइवान के राजदूत का रिएक्शन (Photo: Screengrab)

राजधानी नई दिल्ली में दो दिवसीय ताइवान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है. इस दौरान ताइवान की बेहतरीन फिल्में दिखाई जा रही हैं. फेस्टिवल के दौरान भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने भारतीय फिल्मों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने रणवीर सिंह की धुरंधर की दिल खोलकर तारीफ की. 

मुमिन चेन ने भारतीय फिल्मों के प्रति अपनी रुचि के बारे में बताते हुए कहा कि चूंकि मैं पॉलिटिकल साइंस का प्रोफेसर हूं और अभी एक राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं, इसलिए मैं भारत में राजनीतिक विषयों वाली काफी फिल्में देखता हूं. पिछले साल मैंने जो फिल्में देखीं, उनमें 'धुरंधर' सबसे प्रभावशाली थी.

चेन ने अभिनेता और निर्माता के रूप में आमिर खान के काम की तारीफ की. साथ ही शाहरुख खान सहित अन्य प्रमुख भारतीय फिल्म सितारों के काम को भी सराहा. उन्होंने कहा कि भारतीय अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की बात करें, तो मुझे आमिर खान बहुत प्रभावशाली लगते हैं.

उन्होंने बताया कि वे उस समय से आमिर की फिल्में देखते आ रहे हैं, जब वे युवा थे. उन्होंने एक निर्माता के तौर पर खान के हालिया कामों की भी सराहना की, खासकर उन फिल्मों की जो भारतीय समाज और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाती हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैं उनकी फिल्में तब से देख रहा हूं जब वे युवा थे. वे भारतीय समाज और कुछ बहुत ही गंभीर सामाजिक मुद्दों पर बहुत अच्छी फिल्में बनाते हैं और हां, शाहरुख खान जैसे अन्य बड़े फिल्म सितारों को भी मैं बहुत पसंद करता हूं.'

चेन की ये टिप्पणियां नई दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान आईं. इस फेस्टिवल में ताइवान की कई डॉक्यूमेंट्री और फिल्में दिखाई गईं, जिनका उद्देश्य भारतीय दर्शकों को ताइवान की संस्कृति, तकनीक और खेल उपलब्धियों से परिचित कराना था.

फिल्म धुरंधर के बारे में

'धुरंधर: द रिवेंज' और 'धुरंधर' में रणवीर एक अंडरकवर जासूस, हमज़ा अली मजारी उर्फ ​​जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं. भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए, हमजा पाकिस्तान के कराची में मौजूद आपराधिक गिरोहों और राजनीतिक सत्ता ढांचों के भीतर घुसपैठ करते हैं.

इस जासूसी थ्रिलर में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement