scorecardresearch
 

'नकली बाल लगाते हैं गोविंदा', सुनीता ने कैमरे पर उड़ाया मजाक, हुईं ट्रोल, बोलीं- कैसी शर्म

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा शिल्पा शेट्टी के शो 'मां है ना' में अपनी कॉमेडी और कुकिंग स्किल्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. उन्होंने पति गोविंदा के नकली बालों पर खुलकर मजाक किया और कहा कि हेयर पैच इंडस्ट्री में आम बात है.

Advertisement
X
टीना आहूजा ने मां सुनीता आहूजा के लिए किया शो (Photo: Screengrab)
टीना आहूजा ने मां सुनीता आहूजा के लिए किया शो (Photo: Screengrab)

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा के सितारे बुलंदियों पर हैं. वो बैक टू बैक टीवी शोज में अपना हुनर दिखा रही हैं. इन दिनों उन्हें शिल्पा शेट्टी के शो 'मां है ना' में देखा जा रहा है. शिल्पा के शो से उनकी बेटी टीना ने टीनी डेब्यू किया है. शो में सुनीता कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाती दिख रही हैं. कॉमेडी की आड़ में कई बार सुनीता को पति गोविंदा का मजाक बनाते हुए देखा गया. एक बार फिर वो गोविंदा के नकली बालों पर बात करती दिखीं. 

नकली बाल लगाते हैं गोविंदा
इसमें कोई दोराय नहीं है कि सुनीता दिन-ब-दिन आगे बढ़ रही हैं. लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि वो आगे बढ़ने के लिए पति के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं. Mashable को दिए इंटरव्यू में वो सुपरस्टार पति के हेयर पैच का मजाक बनाती नजर आईं.  सुनीता ने कहा कि जब वो गोविंदा से पहली बार मिली थीं, तो वो बहुत हैंडसम थे. सुनीता ने हंसते हुए कहा कि गोविंदा आज भी हैंडसम हैं. पर उस वक्त उनके बाल ओरिजनल थे और अब वो हेयर पैच लगाते हैं. 

वो हंसते हुए कहती हैं कि ओपनली हेयर पैच के बारे में बात करना गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों को हैयर पैच के बारे में बात करने में हिचकना नहीं चाहिए. क्योंकि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये बहुत कॉमन चीज है. इसमें छिपाने वाली कौन सी बात है. बहुत सारे हीरोज हेयर पैच लगाते हैं. सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि हीरोइन भी लगाती हैं. 

Advertisement

इससे पहले सुनीता ने शो के इवेंट में गोविंदा को बकरी (GOAT) कहा था, जिसके लिए वो काफी ट्रोल हुई थीं. सुनीता ने कहा कि मैं उन्हें शेर बताने जा रही थी, लेकिन गलती से बकरी निकल गया. बाद में मुझे पता चला कि GOAT का असली मतलब Greatest of All Time होता है. अगर उस वक्त मुझे इसका मतलब पता होता है, तो मैं उन्हें GOAT ही कहती. क्योंकि उनके जैसा एक्टर कोई नहीं है. 

सुनीता ने अपने सुर बदलते हुए कहा कि मेरे पति सिंगल पीस हैं. उनके जैसा ना इंडस्ट्री में कोई हुआ है और ना होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement