बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही है. बीते दिनों उनका एक्टर और इंफ्लुएंसर सोरब बेदी संग एक कोजी वीडियो सामने आया था. इसमें सोरब ने मलाइका को अपनी बांहों में लिया हुआ था. वे साथ में फन कर रहे थे. डांस करते हुए रील शूट कर रहे थे. जैसे ही ये कोजी वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर बवाल मच गया. मलाइका और सोरब के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं.
सोरब ने तोड़ी चुप्पी
मलाइका संग नाम जुड़ने को लेकर अब सोरब का रिएक्शन आया है. उन्होंने एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप की इन अफवाहों को खारिज कर दिया है. जूम को दिए इंटरव्यू में सोरब ने मलाइका संग लिंकअप की खबरों पर निराशा जताई है. उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है. उन्होंने मलाइका संग अपनी पहली मुलाकात भी जिक्र किया है. सोरब ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वहबिज मेहता ने उन्हें मलाइका से मिलवाया था. उनके जरिए वो उस सोशल सर्कल का हिस्सा बने और मलाइका वाली पार्टियों में जाने लगे.
वो कहते हैं- डेलनाज और वहबिज ने मॉडलिंग के दिनों में मुझे रैंप वॉक करने का मौका दिया था. मैं उनका दोस्त बना और पार्टियों में जाने लगा. एक पार्टी में मेंटर्स के जरिए मेरी मलाइका से मुलाकात हुई थी. वो भी डेलनाज और वहबिज की करीबी दोस्त हैं. इसलिए हम दोस्त बने. हमारे बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है.''
वायरल वीडियो को लेकर सोरब ने रिएक्ट किया है. उनके मुताबिक, लोग बिना कुछ सोचे समझे परिणाम निकाल लेते हैं. वो कहते हैं- लोग हमारे बारे में कई सारी बातें कर रहे हैं. किसी लड़की के बारे में ऐसा सोचने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए. ये उसकी मेंटल स्टेट पर असर डाल सकता है. ऐसा करना नहीं चाहिए. ये पहली बार नहीं था कि मैं मलाइका के साथ पार्टी कर रहा था. मैं कई सालों से वहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टी करता आ रहा हूं. पहले भी मलाइका के साथ फोटोज शेयर की थीं, लेकिन लोग मुझे शायद कम जानते थे. अब मैं जाना माना चेहरा हूं तो लोगों ने मुझे नोटिस करना शुरू कर दिया है. दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं. लेकिन लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा.
सोरब की बात करें तो वो इन दिनों स्प्लिट्सविला 16 में नजर आ रहे हैं. वो कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं. इनमें दिलवाली दुल्हा ले जायेगी और चांद जलने लगा जैसे शोज शामिल हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं.