scorecardresearch
 

'10 मिनट के लिए रुकी दिल की धड़कन', बोले श्रेयस तलपड़े, 3 साल पहले आया था कार्डियक अरेस्ट

श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में उस समय को याद किया, जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. एक्टर ने बताया कि वो उस पल 10 मिनट के लिए मर चुके थे, मगर डॉक्टर्स ने उन्हें फिर जिंदा किया. श्रेयस ने कहा कि इस घटना के बाद, उनकी जिंदगी पूरी बदल गई.

Advertisement
X
जब बीमार थे श्रेयस (Photo: Instagram @shreyastalpade27)
जब बीमार थे श्रेयस (Photo: Instagram @shreyastalpade27)

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्हें लोगों का बहुत प्यार भी मिला है. हाल ही में वो वेलकम टू द जंगल फिल्म में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. श्रेयस का काम भी फिल्म में सबको अच्छा लगा. 

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रेयस तलपड़े के साथ एक बड़ा हादसा भी हो गया था. दिसंबर 2023 में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती हुए थे. कहा जाता है कि उनकी तबीयत शूट के दौरान थोड़ी बिगड़ने लगी थी. उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थी, तभी एक्टर बेहोश हुए. फिर उन्हें किसी तरह होश में लाया गया और उनकी सर्जरी की गई. 

श्रेयस ने लड़ी जिंदगी और मौत की लड़ाई

हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने इस पूरी घटना को एक बार फिर से याद किया है. कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल पर एक्टर ने बताया कि ये उनकी दूसरी जिंदगी है, जो उन्हें मिली. इस हादसे के बाद उन्होंने अपनी लाइफ में कई बड़े बदलाव किए हैं. श्रेयस तलपड़े ने कहा- वो वक्त मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल और चौंकाने वाला था. 

Advertisement

'उसके बाद हमारी जिंदगी काफी बदली, पहले मैं सिर्फ काम को महत्व देता था. मेरे लिए मेरा काम बहुत अहम था, मैं कहता रहता था कि मुझे काम करना है मगर अपने परिवार को भी क्वालिटी टाइम देना है. लेकिन उस एक पल में सबकुछ हुआ, उन 10 मिनटों में जब मैं टेक्निकली मर चुका था. मेरे दिल की धड़कने 10 मिनट के लिए रुक गई थीं. उन्हें मुझे वापस जिंदा करना पड़ा. जो आप फिल्मों में देखते हैं, उन्होंने मुझे CPR दिया फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर मेरी दिल की धड़कन वापस लाई गई.'

श्रेयस तलपड़े बताते हैं कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट उनकी गाड़ी में आया था, उनकी पत्नी ने उन्हें उस दौरान संभाला और अस्पताल लेकर पहुंचीं. जब उन्हें अरेस्ट आया, तब वो अस्पताल के पास ही थे. वहां उनका तुरंत ऑपरेशन किया गया. श्रेयस तलपड़े ने कहा कि उस एक पल ने उन्हें ये एहसास दिलाया कि उनका काम ही जिंदगी में सबकुछ नहीं है. अब वो अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement