सलमान खान जल्द दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं. एक उनकी मातृभूमि है, जिसकी रिलीज डेट पर सस्पेंस बना हुआ है. तो दूसरी तेलुगू डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अनटाइटल्ड फिल्म है, जो अगले साल की ईद पर रिलीज हो रही है. सलमान इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कई सारे लुक भी अपनाए हैं. सुपरस्टार अपनी बॉडी पर भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, जिसकी झलक हमें कुछ ही दिन पहले देखने मिली. अब सलमान ने इस फिल्म के लिए एक और फैसला लिया है.
सलमान ने दिखाया बड़ा दिल
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट अनुसार, सलमान ने वामसी पैदिपल्ली की फिल्म SVC63 के लिए अपनी फीस से करोड़ों रुपये कुर्बान कर दिए हैं. सुपरस्टार आमतौर पर किसी भी फिल्म में काम करने के लिए 100-120 करोड़ रुपये लेते हैं. मगर इस बार उन्होंने इसमें से 50 करोड़ रुपये तक छोड़ दिए हैं, जिससे उनकी फीस करीब 50-70 करोड़ रुपये तक रह गई है. इसकी बड़ी एक पर्सनल कारण बताया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, सलमान खान ने ये फैसला रफी काजी से अपनी पुरानी और गहरी दोस्ती के कारण लिया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने सुपरस्टार के इस प्रोजेक्ट में बतौर मध्यस्थ का रोल अदा दिया था. उन्हें फिल्म में प्रोड्यूसर का भी क्रेडिट दिया जाएगा. रफी काजी की वजह से उन्होंने अपनी फीस में भारी डिस्काउंट दिया. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि सलमान या मेकर्स की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
वैसे ये पहला मौका नहीं जब सलमान ने दोस्तों के लिए पैसे छोड़े हैं. इससे पहले उन्होंने रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में एक कैमियो रोल बिना एक पैसा लिए किया था. वहीं अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार में भी काम के लिए उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए थे. सलमान खान ने दोस्तों के लिए हमेशा कई चीजें की हैं, जिसके किस्से भी इंडस्ट्री में खूब सुनाई देते हैं.
बात करें सलमान खान की, तो वो इन दिनों GenZ के फेवरेट स्टार बने हुए हैं. जबसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट में सुपरस्टार ने 'इट्स डन ब्रो' लिखा है, तबसे ये एक डायलॉग की तरह सबके दिमाग में छप चुका है. इसपर सोशल मीडिया में कई सारे मीम्स भी बने, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया.