scorecardresearch
 

'काला हिरण' प्रोड्यूसर के सपोर्ट में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली, बोलीं- फिल्म बनाने का हक है

फिल्म निर्माता अमित जानी और सलमान खान के बीच काला हिरण शिकार मामले को लेकर विवाद बढ़ गया है. सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अमित जानी का सोशल मीडिया पर समर्थन किया है.

Advertisement
X
सलमान खान विवाद में कूदीं सोमी अली (Photo: Sceengrab)
सलमान खान विवाद में कूदीं सोमी अली (Photo: Sceengrab)

फिल्म निर्माता अमित जानी और सलमान खान से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर अमित जानी का सपोर्ट किया है.

अमित जानी के सपोर्ट में सोमी अली 
सोमी अली ने अमित जानी के उस वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसमें वो सलमान खान की लीगल टीम की ओर से भेजे गए नोटिस को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोमी लिखा कि जो लोग गिल्टी होते हैं, वो छिपते फिरते हैं और धमकियां देते हैं. आपको पूरा हक है, आप फिल्म बनाइए. 

अमित जानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि वो सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस का जवाब नहीं देंगे और उन्होंने कैमरे के सामने नोटिस को फाड़ दिया. अमित जानी ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement
सोमी अली का कमेंट

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अमित जानी ने कहा कि वो किसी भी तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं और अपनी फिल्म के निर्माण का काम जारी रखेंगे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Jani (@amitjaani_ind)

क्या है विवाद?
इस पूरे विवाद की जड़ वह लीगल नोटिस है जो सलमान खान की लीगल टीम की तरफ से 'काला हिरण' के मेकर्स को भेजा गया था. नोटिस में फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट, पोस्टर या टीजर रिलीज ना करने की मांग की गई थी. 

साथ ही एक्टर की टीम ने मेकर्स से लिखित माफी की भी मांग की थी. फिल्म सलमान खान के जीवन के सबसे विवादित काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी बताई जा रही है. यही कारण है कि इसके ऐलान के बाद से लगातार बहस और विवाद का सिलसिला जारी है. 

अमित जानी द्वारा लीगल नोटिस को फाड़ने और डी-कंपनी का नाम लेकर धमकियां मिलने के दावों पर अब तक सलमान खान या उनकी लीगल टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब देखना यह होगा कि ये मामला कहां जाकर शांत होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement