scorecardresearch
 

साउथ की हीरोइन बनीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, नई फिल्म श्रीनिवास मंगापुरम का रिलीज हुआ ट्रेलर

राशा थडानी की साउथ फिल्म श्रीनिवास मंगापुरम रिलीज होने को है. ऐसे में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें उनकी जोड़ी तेलुगू एक्टर जय कृष्णा से बनी है. ये एक रिवेंज लव-स्टोरी होने वाली है, जो इसी महीने थिएटर्स में लगेगी.

Advertisement
X
रवीना की बेटी की नई फिल्म (Photo: Instagram @officialraveenatandon)
रवीना की बेटी की नई फिल्म (Photo: Instagram @officialraveenatandon)

90s में बॉलीवुड पर राज कर चुकीं रवीना टंडन कुछ दिनों पहले वेलकम टू द जंगल में दिखीं, जिसे ऑडियंस ने बड़ा पसंद किया. वो काफी वक्त से कम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं, मगर वो सभी सक्सेसफुल साबित हो रहे हैं. अब रवीना के बाद उनकी लाडली बेटी राशा थडानी की फिल्म आ रही है. 

साउथ चलीं रवीना की बेटी

राशा थडानी बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में नजर आने वाली हैं. उनकी तेलुगू फिल्म श्रीनिवास मंगापुरम 30 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है. आज फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो तेलुगू एक्टर जय कृष्णा संग रोमांस करती नजर आएंगी. तिरुपति जैसे पवित्र स्थल के आसपास शूट हुई इस फिल्म का ट्रेलर काफी खूबसूरत और खौफनाक दोनों लग रहा है. 

रवीना टंडन की बेटी की फिल्म एक रिवेंज लव-स्टोरी जैसी लग रही है. इसमें जय कृष्णा का किरदार राशा के किरदार से प्यार करता है. लेकिन हीरोइन को हीरो से प्यार नहीं है. हालांकि बाद में जाकर दोनों एक-दूसरे के प्यार में खो ही जाते हैं. लेकिन एक दिन उनके साथ ऐसा हादसा हो जाता है, जिससे दोनों की ही जिंदगी दांव पर लग जाती है. राशा थडानी की ये फिल्म अजय भूपति ने डायरेक्ट की है. वहीं इसे प्रभास की कल्कि बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी व्यजन्ति नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है. 

Advertisement

देखें राशा की फिल्म का ट्रेलर:

खास नहीं था बॉलीवुड डेब्यू

राशा थडानी ने फिल्मों में अपना पहला कदम जनवरी 2025 में फिल्म आजाद से रखा था. इसमें अजय देवगन के भांजे अमन देवगन का भी डेब्यू हुआ था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. मगर राशा का गाना 'ऊई अम्मा' काफी चला था.

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ही एक और फिल्म लाइकी लाइका मिली, जिसमें वो मुंज्या फेम अभय वर्मा के साथ काम कर रही हैं. इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें राशा और अभय एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए. लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement