scorecardresearch
 

शादी के बाद रश्मिका मंदाना को पापा से मिला करोड़ों का आलीशान बंगला? हुईं इमोशनल

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 5 अप्रैल को कुर्ग में अपने 30वें जन्मदिन का धूमधाम से जश्न मनाया. इस खास मौके पर उनके पिता ने उन्हें विराजपेट के पास एक खूबसूरत बंगला 'सेरेनिटी' गिफ्ट किया, जिससे रश्मिका बेहद भावुक हो गईं.

Advertisement
X
रश्मिका मंदाना हुईं इमोशनल (Photo: Instagram?@thedeverakonda)
रश्मिका मंदाना हुईं इमोशनल (Photo: Instagram?@thedeverakonda)

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों लाइफ के हैप्पी फेज में चल रही हैं. विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं. 5 अप्रैल को उन्होंने ससुरालवालों के साथ धूमधाम से अपना 30वां जन्मदिन मनाया. रश्मिका का बर्थडे सेलिब्रेशन विजय के होमटाउन कुर्ग में हुआ है. बर्थडे पार्टी के बाद कपल के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया. अब खबर आ रही है कि रश्मिका को जन्मदिन पर पिता से करोड़ों का तोहफा मिला है. 

ससुर ने दिया करोड़ों का तोहफा
शादी के बाद रश्मिका का पहला जन्मदिन इमोशनल और प्यार भरा रहा. खास दिन पर उन्हें पिता से खास तोहफा मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका के पिता ने विराजपेट के पास एक खूबसूरत बंगला गिफ्ट किया है, जिसका नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है.

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान रश्मिका के पिता ने उन्हें ‘सेरेनिटी’ नाम का बंगला देकर सरप्राइज कर दिया. पिता का सरप्राइज देखकर वो इमोशनल नजर आईं. 

विजय ने जीता दिल
हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को कुर्ग में क्लोज फैमिली मेंबर्स के लिए रिसेप्शन फंक्शन होस्ट करते देखा गया. रिसेप्शन में विजय ने रश्मिका के लिए दिल छू लेने वाली स्पीच देकर सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने कहा कि मैं इस जगह का बहुत शौकीन हो गया हूं, ये इतनी खूबसूरत जगह है. मुझे हमेशा से लगता था कि यहां (कोडागु) की औरतें सुपर खूबसूरत होती हैं. रश्मिका से मिलने से पहले भी. मुझे लगता है कुर्गी औरतें बहुत खूबसूरत होती हैं और मैं एक से शादीशुदा हूं और मैं बहुत खुश हूं. आप सबको यहां मिलकर बहुत अच्छा लगा. अगली बार आऊंगा तो यहां घूमना चाहूंगा और उनकी चाइल्डहुड और लाइफ देखना चाहूंगा.

Advertisement

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा. विजय और रश्मिका की शादी कई वजहों से सुर्खियों में रही है. रश्मिका और विजय करोड़ों खर्च करके भी अपने रुट्स नहीं भूले. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement