scorecardresearch
 

बॉक्स ऑफिस के 'बादशाह' को रणवीर सिंह की चुनौती, 'धुरंधर 2' से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' पर इस समय सबकी निगाहें टिकी हैं. ये वो फिल्म है, जो एक्टर को इतिहास के पन्नों में शाहरुख के ठीक बगल में खड़ा कर सकती है.

Advertisement
X
रणवीर करेंगे शाहरुख खान की बराबरी (Photo: ITG)
रणवीर करेंगे शाहरुख खान की बराबरी (Photo: ITG)

बॉलीवुड में जब भी बॉक्स ऑफिस के बादशाह की बात होती है, तो शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर आता है. किंग खान ने 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों के जरिए बैक-टू-बैक 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे छूना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन अब बी-टाउन के गलियारों में चर्चा है कि एक्टर रणवीर सिंह इस नामुमकिन से दिखने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं.

दरअसल, रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' पर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हुई हैं. इसके साथ ही ये फिल्म रणवीर को इतिहास के पन्नों में शाहरुख के ठीक बगल में खड़ा कर सकती है.

बॉक्स ऑफिस का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर जो सुनामी शुरू की थी, उसे 'जवान' ने अगले ही कदम पर और भी बड़ा बना दिया. बैक टू बैक 1000 करोड़ रुपये की कमाई करना बॉलीवुड के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि रही है. जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. अब तक शाहरुख इकलौते ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्होंने लगातार दो फिल्मों के साथ इस विशाल क्लब में एंट्री ली है. इस रिकॉर्ड की खास बात ये है कि एक ही साल में उन्होंने ये कारनामा किया है.

Advertisement

रणवीर सिंह करेंगे शाहरुख की बराबरी
हालांकि इस रेस में अब रणवीर सिंह का नाम सबसे मजबूती से उभर कर सामने आ रहा है. रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' ने जिस तरह का रिस्पॉन्स हासिल किया है, उसके बाद अब सारी उम्मीदें 'धुरंधर 2' से जुड़ गई हैं. जानकारों का मानना है कि अगर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती है और 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेती है, तो रणवीर सिंह एक बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाएंगे. ये उम्मीद इसलिए भी मजबूत हो रही है क्योंकि अब 'धुरंधर 2' सोलो रिलीज हो रही है, क्योंकि यश की 'टॉक्सिक'  का तूफान आगे खिसक गया है.  

अगर 'धुरंधर 2' वाकई 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती है, तो रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे दूसरे एक्टर बन जाएंगे जिनकी दो फिल्में बैक-टू-बैक इस आंकड़े तक पहुंची हो. यह न केवल रणवीर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि शाहरुख खान के उस अटूट रिकॉर्ड की बराबरी भी होगी जिसे तोड़ना फिलहाल नामुमकिन माना जा रहा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर का जादू बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख जैसी ही चमक बिखेर पाता है या नहीं.

जवान-पठान और धुरंधर का कलेक्शन
शाहरुख खान जब 'पठान' बनकर पर्दे पर लौटे, तो उन्होंने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया. यशराज फिल्म्स के 'स्पाई यूनिवर्स' की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹1,050 करोड़ का आंकड़ा पार किया. 'पठान' पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसने बिना चीन में रिलीज हुए ₹1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ था. भारत में इस फिल्म ने लगभग ₹654 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की, जबकि विदेशी बाजारों से इसे ₹396 करोड़ से ज्यादा मिले.

Advertisement

वहीं एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में ₹1,148 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. जबकि भारत में इस फिल्म ने लगभग ₹761 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की, वहीं विदेशी बाजारों से इसे ₹386 करोड़ से ज्यादा मिले. यह शाहरुख खान के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹1,349 करोड़ का कलेक्शन किया है. भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1056 करोड़ रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसने लगभग ₹293 करोड़ बटोरे. इस जबरदस्त कामयाबी के साथ 'धुरंधर' अब 'दंगल' के बाद दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement