scorecardresearch
 

अक्षय की 'OMG 3' में नहीं होंगी रानी मुखर्जी, क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के चलते छोड़ी फिल्म? ऐसी है चर्चा

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 3' से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है. कुछ वक्त पहले रानी मुखर्जी को फिल्म में कास्ट करने की खबर थी. मगर अब एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला लिया है. जानें क्या है कारण...

Advertisement
X
रानी ने छोड़ी अक्षय की फिल्म? (Credit: PTI)
रानी ने छोड़ी अक्षय की फिल्म? (Credit: PTI)

अक्षय कुमार वैसे तो कई फिल्म फ्रेंचायजी के लिए मशहूर हैं. मगर उनमें से उनकी सबसे सफल 'OMG' फ्रेंचायजी है, जो अपने सोशल टॉपिक्स को भगवान के एंगल से दिखाने के लिए पसंद की जाती है. इसके दोनों पार्ट्स अभी तक बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे. अब 'OMG 3' को लाने की तैयारी जारी है.

अक्षय की फिल्म से बाहर हुईं रानी?

फिल्म 'OMG 3' से जुड़ी कुछ ही वक्त पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई थी. कहा जा रहा था कि अक्षय की फिल्म में रानी मुखर्जी को कास्ट किया गया है. इसका नाम 'Oh My Goddess' रखा जाने वाला था, जिसमें रानी को देवी के रूप में दिखाने की बात थी. फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर थी, लेकिन अब इसमें बड़ा ट्विस्ट आ चुका है. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, रानी ने फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया है. वजह, फिल्म के डायरेक्टर अमित राय से क्रिएटिव डिफ्रेंसेज बताई गई है. सूत्रों का कहना है, 'रानी मुखर्जी का स्क्रिप्ट को देखने का एक खास तरीका था और वो चाहती थीं कि डायरेक्टर अमित उनकी एक्सपीरियंस को फॉलो करें. लेकिन अमित के पास स्क्रिप्ट को लेकर पहले से बहुत मजबूत अलग विचार थे. दोनों एक ही पेज पर नहीं आ पाए, इसलिए रानी ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. हालांकि मतभेद होने के बावजूद रानी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी. अब मेकर्स उस रोल के लिए कोई दूसरी एक्ट्रेस ढूंढ रहे हैं.'

Advertisement

हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक रानी के प्रोजेक्ट से जुड़ने या निकलने की कोई भी जानकारी कंफर्म नहीं की गई है. ये पहला मौका था जब अक्षय और रानी एक फिल्म में साथ नजर आते. इससे पहले दोनों ने 'ओम शांति ओम' में कैमियो जरूर किया था, मगर बड़े पर्दे पर एक साथ नहीं दिखे थे. 

रानी मुखर्जी के प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उन्हें हाल ही में 'मर्दानी 3' में देखा गया था. लगभग 3 साल के बाद एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जिसे फैंस ने भी खूब सराहा और अपना प्यार दिया. अब रानी जल्द शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगी, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement