
'रामायण' की भव्य थिएट्रिकल रिलीज (5 नवंबर) से पहले लॉस एंजिल्स में इसका प्रीमियर हुआ. LA में 'अकादमी म्यूज़ियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के अंदर स्थित 'डेविड गेफेन थिएटर' में हुए इस भव्य प्रीमियर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी शामिल हुए. स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का रिव्यू वायरल हुआ है, इसी के साथ पार्ट-2 की रिलीज डेट पर भी खुलासा हुआ.
'रामास स्क्रीन' (Rama's Screen) नाम के एक X यूज़र ने 'रामायण' के बारे में अपने विचार शेयर किए. उनके अनुसार, इस पौराणिक महाकाव्य में रणबीर कपूर का काम शानदार है, जबकि उनके को-स्टार यश की एक्टिंग बेह अट्रैक्टिव है. रणबीर ने भगवान राम का रोल निभाया है और यश राक्षस राज रावण के किरदार में हैं. साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है.
'रामायण' का पहला रिव्यू
'रामास स्क्रीन' फिल्म रामायण देखने के बाद कहा, 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' शानदार थी! इसके विज़ुअल्स, डांस, संगीत और एक्शन - सब कुछ बहुत भव्य था. यह इस साल के सबसे बेहतरीन सिनेमाई अनुभवों में से एक है. एक भव्य नजारा! 'रामायण'.

पार्ट-2 की रिलीज डेट पर लगाई मुहर!
इसी के साथ इस यूजर ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, 'हां, 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन है. और यह पोस्ट-क्रेडिट सीन उस एक खास किरदार की झलक दिखाता है, जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतजार था. आप समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं. 2028 में आने वाले सीक्वल का इंतजार नहीं हो रहा.'

मिमी नाम की एक अन्य यूजर से पूछा गया कि क्या रणबीर और यश की 'रामायण' में कोई पोस्ट-क्रेडिट सीन है. इस पर उसने दावा किया कि इसमें भगवान हनुमान की एंट्री दिखाई गई है. सनी देओल इसी किरदार को निभा रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने 'रामायण' से उनका लुक सामने नहीं लाया है.
वहीं रामास स्क्रीन के मुताबिक पोस्ट क्रेडिट सीन में रामायण पार्ट-2 के रिलीज डेट दिवाली 2028 तय की गई है. यानी इस बात पर मेकर्स की तरफ से मुहर लग गई है कि 2027 के बजाय अब 2028 दिवाली पर इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा.
'रामायण पार्ट 1' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को कई फॉर्मेट्स में रिलीज होगी, जिसमें IMAX 3D भी शामिल है.