scorecardresearch
 

बच्चे से लेकर बूढ़े, सब देख सकेंगे रणबीर कपूर की फिल्म रामायण, सामने आया रन टाइम

फिल्म रामायण को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंंडी मिल चुकी हैं, और अब ये थिएटर्स में लगने के लिए तैयार है. CBFC ने इसे U सर्टिफिकेट दिया है, यानी इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं. इसकी लंबाई भी कितनी है, जिसकी भी पुष्टि हो गई है.

Advertisement
X
रामायण को मिला U सर्टिफिकेट (Photo credit: Movie still)
रामायण को मिला U सर्टिफिकेट (Photo credit: Movie still)

रामायण इस समय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चित इंडियन फिल्म बनी हुई है. कुछ दिन पहले लॉस एंजेलिस में हुए इसके वर्ल्ड प्रीमियर के बाद लोगों की नजरें फिल्म के रिव्यू पर टिकी हैं. अभी तक इसे ज्यादातर पॉजिटिव ही रिव्यू मिले हैं, जिसके कारण वहां फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी उछाल आया. अब इंडिया में इसकी रिलीज की बारी है, और सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास भी कर लिया है. 

बीते दिन CBFC ने फिल्म रामायण को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया है. इसे U सर्टिफिकेट मिला है, यानी देश में मौजूद हर उम्र का इंसान चाहे वो बच्चा हो या बूढ़ा, इस फिल्म को आराम से देख सकता है. सेंसर बोर्ड ने इसमें किसी भी सीन को काटने की मांग नहीं की है. साथ ही साथ, फिल्म के रनटाइम की भी आधिकारिक पुष्टि हो गई है. रामायण के पहले पार्ट की लंबाई 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है. 

अमेरिका में अलग है रन टाइम

लॉस एंजेलिस में हुए रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर में फिल्म की लंबाई 2 घंटे 45 मिनट रखी गई है. उसमें सारे गाने हटाए गए हैं. इसका कारण मेकर्स द्वारा ये बताया गया कि विदेशों में इंडिया की तरह इंटरवल नहीं होते. इसलिए इसे छोटा किया गया. साथ ही उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस देने की कोशिश की गई है. हालांकि जिन लोगों ने वर्ल्ड प्रीमियर में रामायण को देखा, उनका मानना रहा कि अगर इसमें गाने होते तो उन्हें और भी अच्छा लगता. 

Advertisement

क्या है रामायण की रिलीज डेट?

फिल्म रामायण इंडिया में 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. एडवांस बुकिंग में इसने अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 50 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं. फिल्म को रिलीज होने में पूरे पांच दिन बाकी हैं, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ये पहले दिन बड़ी ओपनिंग ले सकती है. अमेरिकी क्रिटिक्स की तरफ से फिलहाल फिल्म को ज्यादातर अच्छा ही रिस्पॉन्स मिला है. अब देखना है कि क्या इंडिया में भी लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं. 

इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साईं पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल जैसे सितारे मेन रोल में नजर आएंगे. रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट, तो नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement