scorecardresearch
 

करीना से हुई रजत बेदी की बेटी की तुलना, कब करेंगी डेब्यू? एक्टर ने बताया

रजत बेदी ने अपनी बेटी वेरा बेदी के डेब्यू प्लान्स पर अपडेट देते हुए बताया कि वह अचानक मिली शोहरत और ऑनलाइन अटेंशन को संभालते हुए फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं.

Advertisement
X
बेटी पर बोले रजत बेदी (Photo: YOGEN SHAH)
बेटी पर बोले रजत बेदी (Photo: YOGEN SHAH)

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का बोलबाला है. अक्सर देखा गया है कि फिल्मी सितारों के बच्चे अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए ग्लैम वर्ल्ड में अपनी जगह बनाते हैं. इस फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है, और वो है मशहूर एक्टर रजत बेदी की बेटी वेरा बेदी का.

'कोई मिल गया' जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाले रजत बेदी ने हाल ही में अपनी लाडली वेरा को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

बेटी वेरा पर बोले रजत बेदी
हाल ही में 'इंस्टेंट बॉलीवुड' को दिए एक इंटरव्यू में जब रजत बेदी से उनकी बेटी के फिल्मी डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी ही सादगी से इसका जवाब दिया. रजत ने बताया कि वेरा अभी सिर्फ 19 साल की हैं और उसका फोकस फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करना है. एक्टर ने कहा, 'मेरी बेटी अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है. वह इसे पूरा करना चाहती है, इसलिए फैंस को कम से कम एक साल का इंतजार करना होगा. एक साल बाद शायद कुछ रोमांचक देखने को मिले.' रजत के इस बयान ने उन अटकलों को हवा दे दी है कि जल्द ही वेरा बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं.

Advertisement

रजत बेदी अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार को लेकर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही वेरा खुद एक्टिंग करना चाहे या न चाहे, लेकिन जिस तरह से उसे लोगों का प्यार मिल रहा है, लोग उसे खुद इस ग्लैमर की दुनिया में खींच लाएंगे.

रेड कार्पेट पर बिखेरा था जलवा
रजत बेदी को हाल ही में आर्यन खान की चर्चित वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में 'जरज सक्सेना' के किरदार में देखा गया था. इस सीरीज के प्रीमियर के दौरान जब रजत अपनी बेटी वेरा बेदी के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे, तो सबकी नजरें वेरा पर ही टिक गईं. वेरा की खूबसूरत आंखों ने वहां मौजूद पैपराजी और मीडिया को काफी इम्प्रेस किया था. उस इवेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लगी थीं.

करीना कपूर से हो रही है तुलना
वेरा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती हैं. उनके फैशन स्टेटमेंट को देखकर कई लोग उन्हें 'अगली करीना कपूर' कहने लगे हैं. अब देखना यह होगा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वेरा कब और किस प्रोजेक्ट के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखती हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement