scorecardresearch
 

200 करोड़ पार गई अक्षय की फिल्म भूत बंगला, एकता कपूर ने डायरेक्टर को दिया क्रेडिट, बोलीं- आभारी हूं

फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर एक सक्सेसफुल फिल्म साबित हुई है. ऐसे में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने डायरेक्टर प्रियदर्शन को एक खूबसूरत का पोस्ट डेडीकेट करने के साथ-साथ उन्हें करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए धन्यवाद कहा है.

Advertisement
X
एकता की फिल्म ने दिखाया दम (Photo: ITGD)
एकता की फिल्म ने दिखाया दम (Photo: ITGD)

बॉलीवुड में सालों बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की वापसी फिल्म भूत बंगला से हुई. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कॉमिक कलाकार भी थे. इसे लेकर फैंस के बीच अच्छा क्रेज था, जिसकी वजह से इसे थिएटर्स में काफी पसंद किया गया और अब ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. 

अक्षय की फिल्म को एकता कपूर ने भी प्रोड्यूस किया था. एकता ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म भूत बंगला के लिए कई सारे पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद किया. इसमें उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन को उन्हें करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए क्रेडिट दिया, जिनकी ये 100वीं फिल्म भी थी. 

फिल्म की हिट पर इमोशनल हुईं एकता

प्रियदर्शन के लिए एकता ने लिखा, 'मैं एक ऐसे व्यक्ति के साथ काम कर रही थी, जो अपनी 100वीं फिल्म बना रहे थे. दुनिया को उम्मीद थी कि जब हम जैसे दो जिद्दी लोग साथ आएंगे तो काफी धमाका होगा, लेकिन लोगों ने ये नहीं देखा कि हमारे बीच एक गहरी और सच्ची इज्जत थी, जो पूरे सफर को खास बनाती रही. मुझे लगता है, मुझे आज तक काम करते समय किसी के साथ इतना मजा नहीं आया जितना प्रियदर्शन सर के साथ आया है.'

Advertisement

एकता आगे बताती हैं कि उनसे प्रियदर्शन ने फिल्म बनाने से पहले एक सवाल भी पूछा था, जिससे उनके मन में फिल्ममेकर के लिए इज्जत और भी बढ़ गई. उन्होंने कहा- सबसे पहले उन्होंने मुझसे पूछा कि एकता, क्या इस फिल्म में तुम पैसे बना रही हो? अगर मेरे प्रोड्यूसर को इस फिल्म से फायदा नहीं होगा तो मैं उस फिल्म पर काम नहीं करता. जो विश्वास और सोच वो लेकर आते हैं, और प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले ही प्रोड्यूसर को पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर देते हैं — ये बात उतनी ही दुर्लभ है जितने खुद प्रियान सर हैं. उस पल मुझे यकीन हो गया कि कंपनी का पैसा और ये फिल्म, दोनों बिल्कुल सही हाथों में हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

इज्जत और ईमानदारी पर टिका था भूत बंगला का सफर

हालांकि एकता और प्रियदर्शन का सफर आसानी से पूरा नहीं हुआ. उनके बीच इस दौरान काफी मतभेद भी हुए, लेकिन उसमें भी एक-दूसरे के लिए इज्जत थी. प्रोड्यूसर ने अंत में प्रियदर्शन को फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट देते हुए लिखा, 'आखिरकार, मुझे पूरी तरह यकीन है कि एक डायरेक्टर को जहाज को आगे ले जाना चाहिए, और क्या कमाल का जहाज रहा ये. प्रियन सर, आपका शुक्रिया. आपकी सोच, अनुशासन और मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए. दिल से आभारी हूं.'

Advertisement

बात करें फिल्म भूत बंगला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस 232 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसका बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिस हिसाब से ये बॉक्स ऑफिस पर हिट मानी जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement