scorecardresearch
 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए रोका सेरेमनी के इमोशनल पल, निक जोनस की इस बात ने जीता दिल

प्रियंका चोपड़ा अक्सर निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में बात करती रही हैं, लेकिन पहली बार एक्ट्रेस ने निक जोनस के साथ अपनी छोटी सी रोका सेरेमनी के बारे में बताया.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo: Instagram/@priyankachopra)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo: Instagram/@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज ग्लोबल पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं. हाल ही में प्रियंका ने उस पल का जिक्र किया जिसने असल मायने में उनके रिश्ते की गहराई को बदल दिया था. 'मिथिकल किचन पॉडकास्ट' पर बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी  रोका सेरेमनी' से जुड़ी कुछ ऐसी बातें शेयर की.

पॉडकास्ट में प्रियंका ने बताया कि कैसे मुंबई के उनके घर में बंद दरवाजों के पीछे हुई उस रस्म ने न केवल निक और उनके रिश्ते को एक नया नाम दिया, बल्कि उन्हें यह अहसास भी कराया कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?
अपनी प्री-वेडिंग रस्मों को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनकी मां, मधु चोपड़ा, इस मौके को बेहद खास बनाना चाहती थीं. चूंकि प्रियंका के पिता उनके साथ नहीं थे, इसलिए मां ने पूरी कमान संभाली थी. प्रियंका ने कहा, 'मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना इमोशनल होने वाला है. जब मैं नीचे आई, तो देखा कि मां ने घर का पूरा नक्काशा ही बदल दिया था. सोफे हटा दिए गए थे और जमीन पर बैठने का इंतजाम था. चार पंडित मंत्रोच्चार कर रहे थे और बीच में हवन कुंड जल रहा था और पूरी फीलिंग ऐसी थी जैसे मैं एक नई जिंदगी में आ रही हूं.'

Advertisement

प्रियंका ने एक बड़ी ही दिलचस्प बात शेयर की. उन्होंने माना कि जब निक ने उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई थी, तब उन्हें उतना कुछ महसूस नहीं हुआ था जितना उस पूजा के दौरान हुआ. एक्ट्रेस ने बताया, 'जब हम हाथ में हाथ डाले उस हवन कुंड के पास बैठे, तब मुझे अहसास हुआ कि चीजें बदल रही हैं. वह पल मेरे लिए बहुत आध्यात्मिक था. मुझे लगा कि मैं सिर्फ एक रिश्ता नहीं जोड़ रही, बल्कि अपना परिवार चुन रही हूं.'

निक जोनस की बात ने जीत लिया दिल
सेरेमनी खत्म होने के बाद जब निक और प्रियंका कुछ पल के लिए अकेले हुए, तब निक ने कुछ ऐसा कहा जो किसी भी लड़की का दिल जीत सकता है. प्रियंका ने बताया, 'हम कपड़े बदलकर लंच के लिए नीचे आ रहे थे, तभी निक ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा—'मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि हम अपनी तीसरी या चौथी जिंदगी में साथ हैं'. प्रियंका इस बात से हैरान रह गईं और उन्होंने निक से पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों लग रहा है?

निक के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने भारतीय परंपराओं का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि हमारे यहां माना जाता है कि सात फेरों के साथ हम सात जन्मों का साथ निभाते हैं. जब प्रियंका ने निक से पूछा कि उन्होंने 'तीसरी या चौथी जिंदगी' की बात क्यों की, तो निक का जवाब था— 'क्योंकि यह सब बहुत जाना-पहचाना लग रहा है. तुम्हारे साथ होना मुझे घर जैसा महसूस कराता है.' 

Advertisement

आपको बता दें कि  प्रियंका और निक ने कुछ ही महीनों की डेटिंग के बाद दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी. अब यह कपल बेटी माल्टी मैरी के माता-पिता हैं. वहीं हाल ही में प्रियंका की फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. आने वाला साल में प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement