scorecardresearch
 

प्रीति जिंटा को CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर, छात्रों का किया सपोर्ट, सरकार से की बात करने की अपील

प्रीति जिंटा ने कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलन पर अपनी चिंता जताई है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया है. प्रीति ने सरकार से छात्रों संग बातचीत करने की अपील की है.

Advertisement
X
CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं प्रीति जिंटा? (Photo: Social media)
CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं प्रीति जिंटा? (Photo: Social media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के छात्र आंदोलन पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी चिंता जताई है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को अपना समर्थन दिया है. उनका कहना है छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को देश-विरोधी तत्वों के हाथों में नहीं जाने देना चाहिए. आंदोलन का मकसद नहीं बदलना चाहिए, ना ही अराजकता फैलनी चाहिए.

प्रीति जिंटा की सरकार से अपील
प्रीति ने X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. प्रीति ने आंदोलन को अपने फायदे के लिए हाईजैक करने वालों के खिलाफ बोला है. एक्ट्रेस के मुताबिक, प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मांगें किसी भी गलत तत्व की वजह से दबनी नहीं चाहिए. वो लिखती हैं- हमारे छात्रों को सपोर्ट करना और यूथ के भविष्य की बेहतरी के लिए शिक्षा सुधारों की मांग करना बहुत जरूरी है. लेकिन इस बात का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को एंटी नेशनल तत्व अराजकता फैलाने के लिए इस्तेमाल न करे और प्रोटेस्ट का नेचर ना बदले.

''ऑनलाइन इतनी नफरत और बंटवारा देखकर मैं ये सोचने को मजबूर हूं कि क्या देश के अंदर और बाहर मौजूद कुछ बुरे तत्व छात्रों के गुस्से का फायदा उठाने की कोशिश कर चुके हैं. मैंने हमेशा मेहनत, समानता और एक्सीलेंस पर भरोसा रखा है. इन चीजों के साथ मैंने कभी समझौता नहीं किया है. मुझे हमारे लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सरकार पर भरोसा है. मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि दोनों पक्ष सार्थक और सकारात्मक बातचीत करें. इस प्रोटेस्ट और बातचीत से किसी भी संदिग्ध एजेंडे को दूर रखें, ताकि हमारे युवाओं और लोकतंत्र की बेहतरी हो. जय हिंद.''

Advertisement

प्रीति जिंटा ने इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट लिखा था. तब भी उन्होंने सरकार से वांगचुक और छात्र संगठनों से बात करने की अपील की थी. एक्ट्रेस ने सोनम से अनशन खत्म करने को कहा था. उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement