scorecardresearch
 

क्रिकेटर स्मृति संग शादी टूटने के बाद बदले पलाश, एक्ट्रेसेज को नहीं करते कॉल-मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि वो सिक्के दोनों पहलू देखती हैं. सोशल मीडिया न्यूज से किसी को जज नहीं करती हैं.

Advertisement
X
एक होंगे पलाश-स्मृति? (Photo: Social Media)
एक होंगे पलाश-स्मृति? (Photo: Social Media)

बॉलीवुड डीवा डेजी शाह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. वो पलाश मुच्छल की अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभाएंगी. फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले एक्ट्रेस ने इस पर बात की है.

पलाश पर बोलीं डेजी शाह 
कुछ दिन पहले डेजी शाह और पलाश मुच्छल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. वायरल फोटो के जरिए पता चला कि डेजी, पलाश की फिल्म में काम कर रही हैं. एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनके हाथ ये फिल्म कैसे लगी? मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म के लिए किसी अनजान शख्स ने मैसेज किया था. 

डेजी कहती हैं कि मैसेज देखकर मुझे हैरानी हुई, क्योंकि पलाश मुझे जानते हैं. मेरा पलक मुच्छल के साथ अच्छा बॉन्ड है. फिल्म का ऑफर देखकर लगा कि पलाश ने मुझे खुद कॉल क्यों नहीं किया. जब मुझसे रहा नहीं गया, तो मैंने मैसेज करके उनसे पूछ लिया. इसके बाद उनकी कॉल आई. उन्होंने बताया कि लाइफ में जो भी घटनाएं हुईं, उसके बाद मैंने सबको कॉल करना छोड़ दिया है. मैं एक अलग टेंजेंट पर हूं. मैंने उनसे कहा कि अगर ऐसा था, तो मुझे पलक से कॉल करा देते. 

Advertisement

पलाश संग फिल्म करने में लगा डर?
डेजी शाह से पूछा गया कि पलाश का नाम सुर्खियों में रहा था, तो आपको उनके साथ फिल्म करने में डर नहीं लगा? ये नहीं सोचा कि आपकी इमेज खराब हो जाएगी? इस पर वो कहती हैं कि मैं पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग रखती हूं. मुझे नहीं पता कि सच क्या है. किसी भी सिक्के के दो पहलू होते हैं. ये दो परिवारों और चार-पांच लोगों के बीच की बात है. वही जानते हैं कि सच क्या है. हमने सोशल मीडिया पर जो देखा और सुना उससे किसी को जज कर रहे हैं. 

'इसका मतलब ये नहीं है कि मैं किसी के महिला के पहलू को इग्नोर कर रही हूं. मैं किसी एक का साइड नहीं ले रही हूं. उन्होंने मुझे प्रोफेशनल लेवल पर अप्रोच किया था. पर्सनल तो था नहीं. ऐसा तो नहीं था कि पलाश ने मुझसे फोन करके बोला कि मैडम मेरे साथ ये हो गया. वो हो गया. उसने सिर्फ काम की बात की.'

डेजी कहती हैं कि पलाश की शादी का सुनकर मैं शॉक थी. मैंने पलाश से पूछा भी कि ये कब हुआ. मैं घर पर थी और फोन स्कॉल कर रही थी. तभी पलाश के संगीत वीडियोज देखे. तो मुझे लगा कि ये कब हुआ. डेजी कहती हैं कि पलाश और स्मृति एक प्यारे कपल थे. मैं प्रार्थना करती हूं कि दोनों के बीच सब ठीक हो जाए और वो फिर एक साथ आ जाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement