scorecardresearch
 

श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने यूट्यूबर को किया 'रोस्ट', सोशल मीडिया पर छाईं, यूजर्स बोले- मजा आया

एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पलक तिवारी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की नकल उतार रही हैं. पलक लगातार रणवीर के जैसे अपनी गर्दन हिला रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स काफी इंप्रेस हुए हैं.

Advertisement
X
इंटरनेट पर छाईं पलक तिवारी (Photo: Instagram @beerbiceps/palaktiwarii)
इंटरनेट पर छाईं पलक तिवारी (Photo: Instagram @beerbiceps/palaktiwarii)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक इंटरनेट पर छाई रहती हैं. उनकी खूबसूरत पर तो फैंस फिदा रहती ही थे. अब पलक ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से लोगों को हैरान किया है. बीते दिनों यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया संग एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया, जिसमें वो दोनों ऑस्ट्रेलिया के एक स्टेडियम में बैठकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का मजा उठा रहे थे. इसी दौरान उनकी आपस में बातचीत भी हुई. 

रणवीर और पलक ने एक-दूसरे से आइडियल लाइफ पार्टनर से लेकर जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए. मगर उनमें से एक वीडियो क्लिप ऐसी थी, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इसमें एक्ट्रेस ने यूट्यूबर की ऐसी नकल की, जिसे हर कोई देखता रह गया है. 

रणवीर इलाहाबादिया हुए रोस्ट

वीडियो में पलक, रणवीर से दिलजीत के कॉन्सर्ट में होने के बारे में पूछ रही हैं. रणवीर का कहना है- यहां मुझे लोग बहुत अच्छे लगते हैं. तो बेशक, मुझे इस इवेंट में आकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. लेकिन आपसे बात करके मैं काफी खुश और शांति महसूस कर रहा हूं. आगे पलक यूट्यूबर से उनकी खुशी के पीछे का मतलब पूछती हैं, लकिन रणवीर के अंदाज में. 

पलक इस पूरे क्लिप में रणवीर की तरह अपनी गर्दन हिला रही थीं. एक वक्त के बाद उनकी भी हंसी छूट गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स को पलक की मिमिक्री काफी पसंद आई है. लोग बड़े खुश हैं कि पलक ने रणवीर को रोस्ट किया. वो इस क्लिप के साथ रणवीर के पुराने क्लिप भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें वो खुद कई बार अपनी गर्दन हिलाते हुए बात करते थे. 

Advertisement

यूजर्स ने खींची रणवीर की टांग

एक यूजर ने लिखा है, 'उस हल्के से सिर हिलाने में मुझे पता है मैं क्या कर रही हूं वाली फीलिंग थी. रणवीर को शायद बीच में ही एहसास हो गया होगा कि उसके साथ उल्टा खेल खेला जा रहा है. दरअसल, ऊनो रिवर्स.' हालांकि इसी बातचीत के दौरान रणवीर ने पलक को तब लाइमलाइट में उतारा जब उन्होंने उनसे ये पूछा कि क्या वो सिंगल हैं?

इसका जवाब एक्ट्रेस ने भी बड़ी अजीब तरह से दिया. पलक ने कहा कि हां मैं सिंगल हूं, मगर वो ऐसा कहने में हिचकिचाती हुईं सी नजर आईं. मालूम हो कि पलक तिवारी को लेकर अफवाहें हैं कि वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की काफी चर्चा रहती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement