scorecardresearch
 

'मैं तुम्हारे साथ बीस हजार बच्चे पैदा करना चाहती हूं' ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस की 'डिफरेंट' स्पीच पर छिड़ी बहस

ऑस्कर 2026 में ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली जेसी बकली की स्पीच सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है. जहां आमतौर पर ऐसे मंचों से राजनीतिक या सामाजिक मैसेज दिए जाते हैं, वहीं जेसी ने मां बनने और अपने परिवार की खुशी पर बात की, जिसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है.

Advertisement
X
ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसी बकली की स्पीच पर दिलचस्प बहस छिड़ी है (Photo: PTI)
ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसी बकली की स्पीच पर दिलचस्प बहस छिड़ी है (Photo: PTI)

दुनिया के बड़े पॉप कल्चर अवॉर्ड शोज में विनर्स का किसी ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट, रेसिज्म या फेमिनिज्म पर कोई मजबूत मैसेज देने का एक पूरा इतिहास रहा है. इसी साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेंट पॉलिसीज का विरोध और गोल्डन ग्लोब्स में फिलिस्तीन का सपोर्ट करने के मैसेज खूब सुनाई दिए. लेकिन ऑस्कर्स 2026 में अवॉर्ड जीतने वाली एक एक्ट्रेस की स्पीच इसलिए चर्चा में है क्योंकि उन्होंने मदरहुड की फीलिंग पर बात की और अपने पति की तारीफ की.

आइरिश फिल्म 'हैमनेट' के लिए ऑस्कर्स 2026 में एक्ट्रेस जेसी बकली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. इस फिल्म में उन्होंने मशहूर इंग्लिश राइटर शेक्सपियर की पत्नी का रोल किया है, जो प्लेग में अपने 11 साल के बेटे की मौत से उबरने में स्ट्रगल कर रही है. बेस्ट एक्ट्रेस के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए अपना नाम अनाउंस होते ही जेसी अपने पति से लिपटकर रोने लगीं. अवॉर्ड लेने के बाद जो स्पीच दी वो ऑस्कर्स 2026 का एक रेयर मोमेंट बनी, जब कोई विनर महिला अपने परिवार, पति और मां बनने की खुशियों पर बात करती नजर आई.

जेसी ने अपनी स्पीच में क्या कहा?
जेसी ने उन एक्ट्रेसेज को शुक्रिया कहने के साथ अपनी स्पीच शुरू की, जिन्हें उनके साथ इस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. फिर उन्होंने अपने पेरेंट्स को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मॉम-डैड हमें सपने देखना सिखाने के लिए शुक्रिया. कभी भी लोगों की उम्मीदों से खुद को डिफाइन न करने और अपने पैशन से खुद को गढ़ना सिखाने के लिए शुक्रिया.'

Advertisement

उसके बाद जेसी ने ऑडियंस में बैठे अपने पति की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'और तुम! फ्रेड, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं यार. तुम बहुत अद्भुत पिता हो, मेरे बेस्ट फ्रेंड हो. मैं तुम्हारे साथ बीस हजार और बच्चे पैदा करना चाहती हूं! सच में. और आइला, मेरी 8 महीने की बच्ची जिसे कोई आइडिया नहीं है कि क्या चल रहा है और शायद इस वक्त वो सिर्फ दूध के सपने देख रही है... ये (ऑस्कर ट्रॉफी) बहुत बड़ी चीज है और मुझे तुमसे बहुत प्यार है. मुझे तुम्हारी मां बनना बहुत प्यारा है और मैं तुम्हारे बगल में रहकर दुनिया डिस्कवर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'

जेसी ने अपनी फिल्म की डायरेक्टर क्लोई जाओ और राइटर मैगी ओ फेरेल को भी शुक्रिया कहा— 'इन रोशनी से भरी महिलाओं को जानना और इनके साथ एक मां के प्यार की क्षमता को डिस्कवर करने का सफर मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है. आज यूके में मदर्स डे है, तो मैं ये अवॉर्ड एक मां के दिल में भरे खूबसूरत शोर-शराबे को डेडिकेट करना चाहती हूं. हम महिलाओं की उस परंपरा से आते हैं जो तमाम मुश्किलों के बीच कुछ क्रिएट करने में कामयाब हो रही हैं. इस रोल में मुझे सम्मान देने के लिए शुक्रिया. मुझे इस जीत पर यकीन भी नहीं हो रहा है.'

Advertisement

क्यों बहस का मुद्दा बनी जेसी की स्पीच?
ऑस्कर्स 2026 का यूएस में रविवार की रात को हुआ था, लेकिन जेसी की स्पीच अब ज्यादा चर्चा में आ रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि जहां लोग ऐसे मंचों से अपने घरों से दूर चल रही क्रांतियों के बारे में मैसेज देते हैं, वहीं जेसी का मां होने की खुशियों पर बात करना बहुत खूबसूरत लगा. एक यूजर ने लिखा, 'हॉलीवुड ने महिलाओं को ये बताने में कई साल खर्च किए हैं कि एम्बिशन का मतलब सबकुछ छोड़कर आगे बढ़ना होता है. लेकिन जेसी ने सबसे बड़े स्टेज पर बिना किसी संकोच अपने पति के प्यार और मां बनने को सेलिब्रेट किया.' जेसी की तारीफ करते हुए कुछ यूजर्स ने तो उनकी स्पीच को एक 'कल्चरल बदलाव' भी कहा.

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स जेसी की स्पीच को ग्लोरिफाई करने वालों को 'रिग्रेसिव' बता रहे हैं. ऐसे यूजर्स का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं के काम को वैल्यू तभी देते हैं जब वो मां और पत्नी होने के साथ-साथ काम को 'एडजस्ट करना' जारी रखें. ऐसे लोग सिंगल महिलाओं या शादी के स्ट्रक्चर में न बंधकर अपने करियर को प्राथमिकता देने वाली महिलाओं को कमतर मानते हैं.

बहस के दोनों पॉइंट दमदार हैं, मगर ये जरूर है कि जेसी की इमोशनल-पर्सनल स्पीच, ऑस्कर्स के मंच से आने वाले क्रांतिकारी संदेशों की बाढ़ में एक फ्रेश बदलाव की तरह आई. खुद 8 महीने की बच्ची की मां जेसी ने 'हैमनेट' में अपना बच्चा खोने वाली मां का रोल बहुत इमोशनल तरीके से निभाया. शायद इसलिए भी वो मां होने के इमोशन्स को अलग-अलग नजरिए से ज्यादा गहराई में जाकर फील कर रही हैं, जो उनकी ऑस्कर स्पीच में भी उतर आया. आप जेसी की स्पीच के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट्स में जरूर बताएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement