scorecardresearch
 

पॉल‍िट‍िश‍ियन की बेटी हैं नेहा शर्मा, इंस्टा पर पैसे लेकर दिखा रहीं कंटेंट, भड़के यूजर्स- बस यही बचा है?

38 साल की नेहा शर्मा अपना इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन सर्विस चला रही हैं. इसी पर विवाद शुरू हो गया. इस सर्विस में फॉलोअर्स को नेहा का एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए हर महीने 299 रुपये देने पड़ते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और एक्ट्रेस की आलोचना हो रही है.

Advertisement
X
नेहा शर्मा हो रहीं ट्रोल (Photo: Instagram/Neha Sharma)
नेहा शर्मा हो रहीं ट्रोल (Photo: Instagram/Neha Sharma)

एक्ट्रेस नेहा शर्मा को इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है. 38 साल की नेहा अपना इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन सर्विस चला रही हैं. इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस सर्विस में फॉलोअर्स को नेहा का एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए हर महीने 299 रुपये देने पड़ते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और एक्ट्रेस की आलोचना हो रही है.

फिलहाल नेहा शर्मा के इस सब्सक्रिप्शन पर 9,683 सब्सक्राइबर्स हैं. इसमें 562 स्टोरीज, 8 पोस्ट्स और 23 रील्स उपलब्ध हैं, जो केवल उन यूजर्स को दिखाई देती हैं, जिन्होंने 299 रुपये का मासिक सब्सक्रिप्शन लिया है. इससे एक्ट्रेस की अनुमानित रूप से कुल 28.95 लाख रुपये की आमदनी हो चुकी है.

नेहा शर्मा ने शुरू किया अब सब्सक्राइबर मॉडल अकाउंट (Photo: Screengrab)

सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए सब्सक्राइबर्स को नेहा शर्मा की एक्सक्लूसिव फोटोज, बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो, पर्सनल अपडेट्स और अन्य मेंबर्स-ओनली कंटेंट देखने का अधिकार मिलता है. हालांकि इस पेड मॉडल ने सोशल मीडिया पर काफी बहस छेड़ दी है. कुछ यूजर्स ने कंटेंट के लिए पैसे वसूलने की आलोचना की है, जबकि कई लोगों ने इसे 'OnlyFans Lite' बताया है. यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि एक सम्मानित परिवार से आने वाली नेहा शर्मा को ऐसा सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू करने की क्या जरूरत है, खासकर जब उनके पिता अजीत शर्मा एक राजनेता हैं.

Advertisement

नेहा शर्मा हो रहीं ट्रोल

कई यूजर्स ने नेहा की तीखी आलोचना की. वहीं कुछ ने उनके इंस्टाग्राम के जरिए कमाई करने के फैसले का समर्थन भी किया. कुछ ने सब्सक्राइबर्स को भी टारगेट किया कि वे ऐसा कंटेंट देखने के लिए पैसे क्यों दे रहे हैं. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि नेहा शर्मा ठीक-ठीक किस तरह का कंटेंट शेयर कर रही हैं. एक X यूजर ने लिखा, 'शर्मनाक व्यवहार है. किसी को भी ऐसी हरकतों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. भारत शायद आखिरी जगह है जहां ऐसी चीजों को प्रोत्साहन मिल रहा है. लेकिन अफसोस की बात है कि चीजें बदल रही हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह उनके लिए आसान कमाई है. प्लस, इसकी डिमांड भी है. अफसोस की बात है, लेकिन यही हकीकत है.'

फिलहाल नेहा शर्मा ने इस बैकलैश को लेकर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

नेहा शर्मा, कांग्रेस के पूर्व बिहार विधानसभा सदस्य रहे अजित शर्मा की बेटी है. उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'क्रूक' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में नजर आने के बाद वो फैंस की फेवरेट बन गई थीं. फिल्म का गाना 'तुझको जो पाया' भी हिट रहा था. इसके बाद उन्होंने 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान', 'तुम बिन 2' और 'मुबारकां' जैसी कई फिल्मों में काम किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement