scorecardresearch
 

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बिलखकर रोया जिगरी दोस्त, CM देवेंद्र फडणवीस ने बेटे मल्हार को लगाया गले

नाना पाटेकर के खास दोस्त मकरंद अनासपुरे भावुक हुए हैं. उनका रोते हुए एक वीडियो सामने आया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

Advertisement
X
Nana Patekar-Devendra Fadnavis (Photo: Social Media)
Nana Patekar-Devendra Fadnavis (Photo: Social Media)

8 अक्टूबर का दिन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दे गया. नाना पाटेकर ने 75 की उम्र में दुनिया छोड़ दी. उनके निधन की खबर ने दोस्तों, परिवार और फैंस को तोड़ दिया है. बीती रात राजकीय सम्मान के साथ पुणे स्थित फार्महाउस पर नाना का अंतिम संस्कार किया गया. नाना की आखिरी इच्छा के तहत क्रिया की गई. एक्टर को उनके परिवार और दोस्तों ने नम आंखों से विदाई दी.

मकरंद हुए इमोशनल
इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सबकी आंखें भर आई हैं. नाना के करीबी दोस्त और एक्टर मकरंद अनासपुरे बुरी तरह टूट गए. अपने दोस्त के अंतिम दर्शन करते वक्त वो खुद को संभाल नहीं पाए. वो नाना के परिवार के सदस्य से गले लगकर बिलखकर रोने लगे.

अपने जिगरी दोस्त को आखिरी बार विदाई देते हुए मकरंद का दर्द साफ नजर आता है. नाना के जाने से उन्हें बड़ा झटका लगा है. मकरंद का इस तरह टूटकर बिखर जाना लोगों को इमोशनल कर रहा है. 

नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे का रिश्ता काफी पुराना था. उन्होंने ऑनस्क्रीन साथ में काम किया. इसके अलावा उन्होंने मिलकर सोशल वर्क भी किए थे. अब नाना के दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद मकरंद अकेले पड़ गए हैं. यूजर्स ने मकरंद को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है. 

Advertisement

नाना की फैमिली से मिले फडणवीस
मकरंद के अलावा नाना पाटेकर के करीबी दोस्तों में शामिल जैकी श्रॉफ भी एक्टर को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे. इस दौरान नाना की पत्नी और बेटे मल्हार को सबने संवेदनाएं दीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नाना के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे. उन्होंने नाना के कॉफिन को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की थी.

सीएम ने नाना को श्रद्धांजलि अर्पित की. नाना के बेटे और पत्नी से भी उन्होंने मुलाकात की थी. सीएम ने परिवार का सांत्वना दी. एक वीडियो सामने आया है जिसमें देवेंद्र फडणवीस ने नाना की पत्नी को दिलासा दिया. नीलकांति हाथ जोड़कर खड़ी थीं. देवेंद्र ने नाना के बेटे को गले से लगाया. नाना के पुणे फार्महाउस के बाहर फैंस का भी जमावड़ा लगा. उनकी आंखों में भी आंसू थे. फैंस के रोते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement