scorecardresearch
 

नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर ट्रोल हुईं तनुश्री दत्ता, AICWA ने लगाई फटकार, कहा- इंसानियत मर गई

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के सोशल मीडिया पर दिए गए 'इविल डेड' बयान की कड़ी निंदा की है.

Advertisement
X
ट्रोल हुईं तनुश्री (Photo: Social Media)
ट्रोल हुईं तनुश्री (Photo: Social Media)

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के रिएक्शन की कड़ी आलोचना की है. नाना के देहांत के बाद तनुश्री ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘इविल डेड’ (बुरी आत्मा वाला मृतक) कहा, जिस पर संगठन ने सख्त रुख अपनाया. AICWA के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने उनके बयान को ‘सस्ती पब्लिसिटी’ करार दिया और फिल्म इंडस्ट्री में व्याप्त शोक के बीच ऐसा बयान देने पर उनकी आलोचना की. 

AICWA ने तनुश्री के बयान की निंदा की
AICWA ने एक आधिकारिक बयान में लिखा- AICWA दिग्गज नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के ‘इविल डेड’ वाले बयान की कड़ी निंदा करता है. 

नाना पाटेकर देश के सम्मानित व्यक्ति थे. उन्होंने देश के लिए काम किया है. आज पूरा देश, चाहें देश के प्रधानमंत्री हों या कोई आम व्यक्ति सभी आज उनके लिए शोक मना रहे हैं. आज सभी लोग नाना जी को याद कर रहे हैं. तनुश्री दत्ता चीप पब्लिसिटी के लिए नाना पाटेकर को ईवल डेड कह रही हैं. भारत के इतिहास में किसी ने भी किसी के जाने के बाद ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है, जिस तरह तनुश्री दत्ता ने किया है. AICWA इसके खिलाफ है. किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद ऐसे शब्दों का प्रयोग करना इंसानियत के खिलाफ है.

Advertisement

तनुश्री दत्ता आपको लंदन जाना जाओ, लखनऊ जाना है जाओ... लाइव करना है करो... किसी को भी आप में दिलचस्पी नहीं है. लेकिन नाना जी के बारे में जानने के लिए पूरे भारत को दिलचस्पी है. आप जैसे लोगों की वजह पूरे भारत की फिल्म इंडस्ट्री का नाम खराब हो रहा है. नाना जी एक बेहतरीन अभिनेता थे. उन्होंने अपने बलबूते पर पहचान बनाई. 

AICWA ने तनुश्री पर आरोप लगाया और लिखा- आज तक हमारे फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद किसी ने ऐसा बयान नहीं दिया. आप पहली हैं, और हम प्रार्थना करते हैं कि आप आखिरी हों. संगठन ने कहा- इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि ऐसे मौके पर क्या कहना है और कब चुप रहना है. आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए था. 

तनुश्री पर और तंज कसते हुए AICWA ने दावा किया कि लोगों को लखनऊ या लंदन में उनके आगामी इवेंट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है. बयान में कहा गया- जिस दिन पूरा देश एक दिग्गज के नुकसान पर शोक मना रहा है, उस दिन अपने इवेंट और अपनी योजनाओं की बात करना बहुत छोटी सोच को दर्शाता है.

तनुश्री ने क्या कहा था
नाना के निधन के बाद तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘खबर सुनी है’, लेकिन मैं लखनऊ में अपने वर्क इवेंट पर फोकस करना चाहती हूं. चिंता है कि शाम तक मीडिया ‘इविल डेड’ में दिलचस्पी लेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement