scorecardresearch
 

'ऐसा मत करो', मोनालिसा से पिता की दरख्वास्त, डायरेक्टर का किया बचाव

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोंसले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब ये मामला और पेचीदा हो गया है. इसपर मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सोच रहा हूं भगवान, मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता.

Advertisement
X
दुखी हैं मोनालिसा के पिता (Photo: Instagram)
दुखी हैं मोनालिसा के पिता (Photo: Instagram)

वायरल महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोंसले सुर्खियों में हैं. 24 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुद को काम देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. महाकुंभ से फेमस होने के बाद मोनालिसा को सनोज ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड रोल दिया था. इसके बाद उन्होंने मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी और उनका मेकओवर करवाया. हाल ही में मोनालिसा ने फरमान खान नाम के शख्स से शादी कर ली थी. इसपर उनके परिवार के साथ-साथ सनोज भी भड़के और दोनों के रिश्ते को लव जिहाद करार दे दिया. इसके बदले में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा और अपने परिवार दोनों को आड़े हाथ ले लिया.

मोनालिसा के पिता ने क्या कहा?

अब ये मामला और पेचीदा हो गया है. इसे लेकर जब मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले से पूछा गया तो उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा वो ऐसा बोल रही है, तो मैं सोच रहा हूं भगवान मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता. मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले का कहना है कि 'एक वायरल वीडियो में एक शख्स अपने आपको मोनालिसा का बॉयफ्रेंड बता रहा है, वो फर्जी है. उसे हमने जीवन में कभी देखा नहीं है.'

मोनालिसा के डायरेक्टर और खुद के पिता पर आरोप लगाने के मामले में जय सिंह ने कहा, 'मैंने भी अभी-अभी वो वीडियो देखा. वो बिल्कुल गलत है, उन लोगों ने गलत कहा है या उनको दबाया जा रहा है. वो ऐसा बोल रही है तो मैं सोच रहा हूं भगवान मैं ये समझने से पहले मर जाता तो अच्छा रहता. सनोज मिश्रा को लेकर कहा वह तो भगवान जैसे हैं. उन्होंने इतना घुमाया, सिखाया. वो तो बेटी मानता था उसे, पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. ये अच्छी बात नहीं है.'

Advertisement

जय सिंह ने कहा, 'चार-चार बच्चे हैं हमारे, उनको छोड़कर कहां जाएंगे यह सब आरोप झूठे हैं. किसी के कहने पर ही कर रही है हमारा परिवार तो ऐसा ही है. हम पूरे परिवार के साथ दो-दो चार-चार महीने के लिए बाहर चले जाते हैं. आपकी भाषा में लव जिहाद बोलते हैं हमारी भाषा में चीटिंग मतलब किसी को फंसा देते हैं, ऐसा कुछ हो रहा है. प्रशासन से भी सपोर्ट मांग रहे हैं, मगर अभी कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है. मिश्रा जी सपोर्ट करते थे लेकिन अब उन पर भी आरोप लग रहे हैं. वह तो बेटी मानता था. बेटी को मैं बोलता हूं ऐसा मत करो, वो तो पिता के समान है. वह तो शूटिंग के दौरान डेढ़ 2 महीने में एक बार आते थे और 10-15 मिनट शूटिंग देखकर क्या सीख रही है देखकर चले जाते थे.'

प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर उन्हें गलत तरह से छूने के आरोप लगाए थे. इसकी वजह से मोनालिसा के परिवार पर जैसे दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मुस्लिम लड़के फरमान के साथ शादी करने के बाद परिवार वैसे ही मातम में था और अब मोनालिसा ने सनोज मिश्रा सहित अपने पिता पर आरोप लगाकर पूरे परिवार को व्यतीत कर दिया है.

Advertisement

मोनालिसा के फरमान के साथ शादी करने के बाद मामला लव जिहाद को लेकर उठा और अब इसका राजनीतिकरण होने के चलते मोनालिसा ने पलटवार किया है. हालांकि मोनालिसा का परिवार उसे सिखाया-पढ़ाया हुआ बता रहे हैं. मोनालिसा के परिवार ने महेश्वर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है. हालांकि पुलिस फिलहाल लीगल एडवाइस ले रही है, क्योंकि मोनालिसा नाबालिग है या बालिग, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. इसे लेकर फिलहाल पुलिस के पास कोई पुख्ता प्रमाण भी नहीं है. मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला का कहना है कि आवेदन पर लीगल एडवाइस ली जा रही है, बयान लिए जाएंगे इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement