scorecardresearch
 

रणबीर कपूर के साथ काम करने को बेताब मोहित सूरी, 'सैयारा' डायरेक्टर ने वजह भी बताई

सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने कहा कि रणबीर कपूर में वह सब कुछ है जो वह अपनी फिल्म के हीरो में चाहते हैं. जानिए उन्होंने ये बात क्यों कही.

Advertisement
X
रणबीर के साथ फिल्म करेंगे मोहित सूरी? (Photo: x/@Mohit_SuriFC/Social Media)
रणबीर के साथ फिल्म करेंगे मोहित सूरी? (Photo: x/@Mohit_SuriFC/Social Media)

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरो पर थी कि क्या 'आशिकी 2' और 'सैयारा' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर मोहित सूरी अब सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं. लेकिन अब खुद मोहित सूरी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है.

काफी टाइम से इस बात की चर्चा थी कि फिल्ममेकर मोहित सूरी की अगली फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर होंगे? यह बात तब सामने आई जब खबरें आईं कि वे एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं. वैरायटी इंडिया से बात करते हुए मोहित ने साफ किया कि ये खबरें सच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह सच में रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं.

मोहित सूरी ने क्या बताया?
मोहित ने रणबीर कपूर की तारीफ भी की और उन्हें 'एक महान स्टार' बताया. उन्होंने कहा, 'मेरी अगली फिल्म में रणबीर कपूर नहीं हैं. मैं सच में उनके साथ काम करना चाहता हूं, और मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरे बारे में ऐसा ही सोचते हैं. मैं उनसे मिलने गया था ताकि हम साथ काम करने के बारे में बात कर सकें. इस बीच, खबरें आने लगीं कि हम पहले से ही एक फिल्म साथ कर रहे हैं. रणबीर और मैं एक-दूसरे को जानते हैं क्योंकि वह शुरू से ही मेरे करियर को फॉलो कर रहे हैं.'

Advertisement

मोहित सूरी ने आगे कहा, 'वह उन कुछ एक्टर्स में से एक हैं और इतने महान स्टार हैं जो 'आवारापन' जैसी फिल्म की तारीफ करते हैं, भले ही रिलीज के समय वह फ्लॉप हो गई थी. वह मुझसे बार-बार कहते हैं कि यह मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है. आम तौर पर, एक्टर्स आपसे आपकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में ही बात करते हैं और कहते हैं कि वही आपकी सबसे अच्छी फिल्म है. जबकि रणबीर मेरी एक फ्लॉप फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं.'

फिल्ममेकर ने कहा कि रणबीर में वह सब कुछ है जो वह अपनी फिल्म के हीरो में चाहते हैं. उन्होंने कहा कि रणबीर में वह गहराई और बारीकियां हैं जिनकी मेरी तरह की फिल्मों को जरूरत होती है. उन्होंने आगे कहा कि अभी मेरी फिल्म में रणबीर कपूर नहीं हैं. काश होते.

मोहित के करियर के बारे में
मोहित 'आशिकी 2', 'मलंग', 'आवारापन', 'एक विलेन', 'ज़हर', 'मर्डर 2', 'कलयुग', 'वो लम्हे', 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज', 'क्रूक', 'हमारी अधूरी कहानी', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' है, जो पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई. 'सैयारा' में अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें अनीता पड्डा भी थीं. फिल्म को इसकी नई कास्टिंग, शानदार संगीत और दोनों मुख्य कलाकारों की परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली.

Advertisement

रणबीर के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट
फ़ैन्स रणबीर को नितेश तिवारी की मचअवेटेड दो-भाग वाली फिल्म 'रामायणम्' में भगवान राम का रोल निभाते हुए देखेंगे. इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement