scorecardresearch
 

'मिस इंडिया वर्ल्ड' बनकर ब्यूटी पेजेंट्स में छाई, पर फिल्मों में रही फ्लॉप, कौन है ये हसीना?

मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल पार्वती ओमनाकुट्टन इन दिनों चर्चा में हैं. वो राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आईं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है.

Advertisement
X
चर्चा में हैं पार्वती ओमनाकुट्टन (Photo: Instagram @ parvathyo13)
चर्चा में हैं पार्वती ओमनाकुट्टन (Photo: Instagram @ parvathyo13)

ब्यूटी वर्ल्ड में कई हसीनाएं हैं, जो हीरोइन बनने का सपना देखती हैं. मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं पार्वती ओमनाकुट्टन ने अपने इस सपने को सच कर दिखाया है. पार्वती  हाल ही में रिलीज हुई डांसर और एक्टर राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आईं. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही, लेकिन पार्वती ओमनाकुट्टन ने लोगों को ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया. 

फिल्म में छाईं पार्वती ओमनाकुट्टन

पार्वती ओमनाकुट्टन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म में उन्होंने राघव जुयाल की बहन का रोल प्ले किया है. फिल्म में पार्वती को देखने के बाद लोग उन्हें गूगल पर सर्च करने लगे हैं. तो चलिए पार्वती ओमनाकुट्टन के बारे में खास बातें जानते हैं. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parvathy (@parvathyo13)

मिस इंंडिया वर्ल्ड रह चुकी हैं पार्वती

पार्वती ओमनाकुट्टन की बात करें तो उनका जन्म केरल में हुआ, लेकिन परवरिश मुंबई में हुई है. वो एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट्स की टाइटल होल्डर रह चुकी हैं. एक्टिंग में कदम रखने से पहले ही वो ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी थीं. पार्वती ने साल 2008 में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था. इस साल वो 'मिस इंडिया साउथ' भी जीतीं. इसके अलावा भी उन्हें कई टैग्स मिले. वो 'मिस वर्ल्ड 2008' प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं. 

Advertisement

ब्यूटी पेजेंट्स में तहलका मचाने के बाद पार्वती ने साल 2011 में एक्टिंग में कदम रखा था. उन्होंने 'यूनाइटेड सिक्स' फिल्म में बॉलीवुड में कदम रखा था. वो कई साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 

पार्वती काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के तौर पर अब तक वो पहचान नहीं मिल पाई है, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है. वैसे पार्वती ओमनाकुट्टन आपको कैसी लगीं?

'भाई तेरा स्टार है' फिल्म की बात करें तो इसमें राघव जुयाल और संजय कपूर लीड रोल में हैं. इनके अलावा निहारिका एनएम, बरखा सिंह, निकी वालिया, विवान भटेना और विकल्प मेहता जैसे स्टार्स भी हैं. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement