scorecardresearch
 

'महावतार परशुराम' का टीजर रिलीज, हाथ में 'फरसा' लिए दिखा रौद्र रूप, फैंस का बढ़ा एक्साइटमेंट

19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर होम्बेल फिल्म्स ने आज अपनी मचअवेटेड फिल्म 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर और टीजर जारी कर दिया है. जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी.

Advertisement
X
महावतार परशुराम का पोस्टर (Photo: x/hombalefilms)
महावतार परशुराम का पोस्टर (Photo: x/hombalefilms)

'KGF' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर इंडियन सिनेमा में हलचल मचा दी है. रविवार को परशुराम जयंती के खास मौके पर उन्होंने अपनी अगली बड़ी एनिमेटेड फिल्म 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर और टीजर जारी कर दिया है. 

फिल्म 'महावतार परशुराम' महत्वाकांक्षी 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' का हिस्सा है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं को एक नए और आधुनिक अंदाज में दुनिया के सामने पेश कर रहा है. फैंस के बीच इस यूनिवर्स को लेकर जो उत्साह 'महावतार नरसिंह' के समय दिखा था, वह अब परशुराम के एलान के बाद और भी बढ़ गया है.

ऑफिशियल टीजर आया सामने
अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'महावतार परशुराम' के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पोस्टर में एक खूंखार और तेजस्वी योद्धा को युद्ध के मैदान के बीचों-बीच खड़ा दिखाया गया है. उनके हाथ में खून से लथपथ एक भारी कुल्हाड़ी (परशु) है, जो उनके न्याय और क्रोध का प्रतीक है. 

होम्बले फिल्म्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब धर्म का पतन होता है, तो 'परशु' का उदय होता है. यह कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के खिलाफ एक शक्ति है.' यह फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Advertisement

अगले 12 सालों का मेगा प्लान तैयार
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर भारतीय एनीमेशन की दुनिया को बदलने के लिए एक लंबी योजना बनाई है. इस फ्रेंचाइजी के तहत भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित कुल सात फिल्में बनाई जाएंगी. ये सभी फिल्में अगले 12 सालों के दौरान पूरे भारत के सिनेमाघरों में 3D फॉर्मेट में रिलीज होंगी. इस सफर की शुरुआत 2025 में 'महावतार नरसिंह' से हुई थी, जिसने एनीमेशन को लेकर लोगों का नजरिया ही बदल दिया.

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'महावतार नरसिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. यह दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बनी थी. सिनेमाघरों के बाद जब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो वहां भी काफी समय तक नंबर एक पर ट्रेंड करती रही.  इस फिल्म को एकेडमी अवार्ड्स के 98वें संस्करण में 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' (Best Picture) श्रेणी के लिए दावेदार फिल्मों की सूची में भी शामिल किया गया है।

'महावतार परशुराम' के बाद भी यह सिलसिला थमेगा नहीं. प्रोडक्शन हाउस ने अपनी भविष्य की फिल्मों का शेड्यूल भी साफ कर दिया है. साल 2029 में 'महावतार रघुनंदन' रिलीज होगी, जिसके बाद 2031 में 'महावतार धौकाधेश' और 2033 में 'महावतार गोकुलानंद' पर्दे पर आएगी. इस महागाथा का अंत दो भागों में होगा, जिसमें 2035 में 'महावतार कल्कि भाग 1' और 2037 में 'महावतार कल्कि भाग 2' रिलीज की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement